The woman’s body was gangraped by removing it from the grave: महिला के शव को कब्र से निकालकर किया गैंगरेप

0
174

कराची, एजेंसी। पाकिस्तान के कराची से कुछ अज्ञात लोगों की घिनौनी एवं भयावह करतूत सामने आई है जहां लांधी शहर में स्थित कब्रिस्तान में दफन एक महिला के शव को कब्र से निकालकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मृतक महिला के परिजन इस भयावह घटना के संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं करना चाहते हैं। इस घिनौने कांड के सामने आने के बाद इस्माइल गोठ कब्रगाह के पास बड़ी संख्या में महिला के परिजन तथा उनके रिश्तेदार एकत्र हुए हैं। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को कुछ लोगों ने कब्र से बाहर निकला और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मृतक को इस घटना से एक दिन पहले कब्र में दफनाया गया था। जीयो न्यूज ने मंगलवार को इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि इस घिनौनी घटना को अंजाम देने में कितने लोग शामिल थे इसका पता अभी नहीं चल सका है। परिवार ने कहा कि कब्रिस्तान में रखरखाव के लिए जिम्मेदार केयरटेकर ने उन्हें बताया कि एक कुत्ते ने ताजी बनी कब्र से स्लैब हटा दिया था। पर महिला के परिजन ऐसा नहीं मानते कि कुत्ता कब्र से स्लैब हटाने में सक्षम होगा।

SHARE