हेमसा के जिला कोषाध्यक्ष राकेश लमोरिया की माताजी का आकस्मिक निधन

0
297
The sudden death of the mother of Hemsa District Treasurer Rakesh Lamoria

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:

मनुष्य के चले जाने के बाद उनकी अच्छाई और बुराई ही पीछे रह जाती है। इसलिए हमें जीते जी धर्म के रास्ते पर चलते हुए सद्कर्म करने चाहिए। उपरोक्त विचार हेमसा के प्रदेश प्रेस प्रवक्ता सुजान मालड़ा ने गांव माजरा खुर्द में 66 वर्षीय राजबाला के निधन पर शोक सभा में परिजनों को ढांढस बंधाते हुए व्यक्त किए। एमपीएचई एसोसिएशन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार चौहान ने बताया कि हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन जिला महेंद्रगढ़ के कोषाध्यक्ष राकेश लमोरिया की माताजी राजबाला का बीते वीरवार को आकस्मिक निधन हो गया था।

पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया

मृतक राजबाला बिमारी के चलते कुछ दिनों से एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थी। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव माजरा खुर्द में किया गया। वे धार्मिक विचारों की थी तथा इससे पहले उन्हें कोई तकलीफ नहीं थी। वे अपने पीछे दो बेटे, दो बहूएं, तीन पोते व एक पोती सहित भरापुरा परिवार छोड़ गई है। शुक्रवार को हेमसा के प्रदेश सचिव अनिल कुमार यादव, जिला प्रधान बाबूलाल यादव, जिला सचिव ओमप्रकाश यादव, ब्लाक प्रधान हवासिंह यादव, सर्व कर्मचारी संघ खंड महेंद्रगढ़ के प्रधान रणसिंह मालड़ा, सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व जिला सचिव रामनिवास सेहलंगीया, महेंद्र सैनी व विक्रम सिंह सहित अनेक पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया।

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE