देश का भविष्य राहुल गांधी के हाथों में सुरक्षित : सुरेश गुप्ता

0
119
The future of the country is safe in the hands of Rahul Gandhi: Suresh Gupta
The future of the country is safe in the hands of Rahul Gandhi: Suresh Gupta
  • हरियाणा में भ्रष्टाचार और अपराध करने वालों के हौसले बुलंद
  • अर्जुन गेट क्षेत्र में कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान सुरेश गुप्ता ने जन अदालत में पेश की चार्ज शीट
    प्रवीण वालिया,करनाल,04 मार्च :
    कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी प्रधान सुरेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आठ साल देश के हर वर्ग के लिए विनाशकारी साबित हुए है। इन सालों में सरकार ने देश में गरीब की दाल रोटी को उसकी पहुंच से बाहर कर दिया है। युवाओं के हाथों से रोजगार छीन लिया है।

कहा – भाजपा सरकार ने गरीब से छीनी रोटी और रोजगार :

ग्रहणियों की रसोई को मंहगा कर दिया हैं। व्यापारियों के हाथों से व्यापार छीन लिया है। हर तरफ बदहाली ही बदहाली है। देश की एक सौ चालीस करोड़ जनता सत्ता में परिवर्तन चाहती है। भाजपा ने देश को पूंजीपतियों के हाथों से बेच दिया है। लोकतंत्र को सबसे अधिक चोट पहुंचाई गई है । इस समय केवल अडानी और अंबानी का ही राज चला है। वह करनाल के कैथल रोड स्थित शिव कालोनी में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत जनसंपर्क अभियान के दौरान बोल रहे थे। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पत्र तथा कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ चार्ज सीट लेकर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्तओं ने कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में अर्जुन गेट क्षेत्र की विभिन्न गलियों में में मतदाताओं के द्वार पर दस्तक दी। मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र करनाल में भारत जोडो यात्रा के बाद हाथ से हाथ को जोड़ो अभियान का कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता आज क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।

इस अभियान के तहत मतदाताओं के घर घर पहुंचे

उनके साथ संजीव काम्बोज, सुखराम बेदी, प्रदेश प्रवक्ता जोगिंदर वाल्मीकि,रामपाल सैनी, के के.भाटिया, सतिंदर गांधी ,ओमप्रकाश सलूजा, धर्मपाल डाचर, प्रकाशबीर ,राजेंद्र नंबरदार, देवेंद्र कथूरिया, दिलशेर डाचर,पूर्व पार्षद के पुत्र राजहव कुमार, मनीषउकुमार, राकेश पाल, रामपाल चौहान गौरव भाट, प्रथ्बी राज भाट, सरवा कुमार, रामपाल, महिंद्र भुम्बक, जगमोहन,सुनेहरा वाल्मीकि टोनी कक्कड़, सुनील पासी, घनश्याम पीपी बर्मा के के भाटिया विट्टू संधु, अशोक दुगल, राजीव जिंदल, पी पी बर्मा, सतिंदर गांधी राजकिरण सहगल, राजकुमार पांचाल, बलवान सिंह राजकुमार नानक, बिट्टू संधू हरीश गिरधर सुनेहरा वाल्मीकि अश्वनी कौचर, विजय सैनी, रिंकल दावड़ा,अशोक दुगल किशन सोलंकी, धर्मवीर, श्याम प्रकाश, सुनील, राज कुमार, राजेंद्र भौला, नरेश राजोरिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरजीत भोला प्रकाश वीर, लोगों प्रमुख रूप से इस अभियान के तहत मतदाताओं के घर घर पहुंचे।

अभियान को लेकर जानकारी देते हुए कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी प्रधान सुरेश गुप्ता ने कहा कि देश का भविष्य राहुल गांधी के हाथों में सुरक्षित है। प्रधानमंत्री मोदी के मित्र अडानी ने देश के हित को अंघेरे में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरपंचों पर दमन चक्र चलाया जा रहा है। अपराधियों को प्रोत्साहन मिल रहा है।

यह भी पढ़ें :घरौंडा की खूनी पुलिया को मिलेगा रेलवे अंडरपास का स्वरूप

यह भी पढ़ें : सरदार तरलोचन सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया अनोखे ढंग से प्रदर्शन

यह भी पढ़ें :डीसी ने किया फसल गिरदावरी का निरीक्षण

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE