कैथल : श्री सिद्ध पीठ शिव वाटिका में शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया

0
345
anointing
anointing

मनोज वर्मा, कैथल :
श्री सिद्ध पीठ शिव वाटिका में आज सुबह सावन शिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवरात्रि का पर्व मनाया गया। शिव वाटिका के प्रधान कृष्ण नारंग,महासचिव बिशम्बर अरोड़ा व आज के कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रवीण खुराना,कमल आहूजा,अनिल आहूजा ने पहले शिवलिंग पर जल अर्पण कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद मौजूद सदस्यों के साथ मिलकर हवन यज्ञ किया। इस अवसर पर प्रधान कृष्ण नारंग ने कहा कि महाशिवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारंभ इसी दिन से हुआ। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। भारत सहित पूरी दुनिया में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है।

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार सावन का महीना पाँचवा महीना होता है। वैसे तो हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। लेकिन सावन माह की इस शिवरात्रि को भी फाल्गुन माह की शिवरात्रि के सामान ही फलदायी माना जाता है। इस शिवरात्रि का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि इस शिवरात्रि में भगवान शिव का जलाभिषेक करना लाभकारी माना जाता है। इस अवसर पर इन्द्रजीत सरदाना, तुलसीदास सचदेवा, जुगल मिगलानी, विनोद दुआ, प्रकाश नारंग, सुषम कपूर, महेन्द्र सीकरी, बिंदु मक्कड़, मीनू मक्कड़, विनय बिट्टू दुआ, वेद नरूला, पुनीत खुराना, राजकुमार मुखीजा, प्रदर्शन परुथी, सुरेश अल्लावादी, मदन लाल कटारिया, योगराज बत्तरा, अनिल बत्तरा, अरविंद चावला, मनोहर लाल आहूजा, श्याम सरदाना, नरेश, सुभाष कालड़ा, धर्मपाल खत्री, यशपाल तनेजा, सीताराम गुलाटी, श्याम सुन्दर शर्मा, रंजना सरदाना, सुनीता बत्तरा, अलका आहूजा, मिना अरोड़ा, रेणु कटारिया, सारिका सरदाना आदि मौजूद थे।

SHARE