Dussehra festival : हुडा सेक्टर-25 के मैदान में नगर का सबसे बड़ा दशहरा उत्सव मनाया

0
101
Dussehra festival
Dussehra festival
Aaj Samaj (आज समाज),Dussehra festival,पानीपत: मंगलवार को हुडा सेक्टर-25 के मैदान में नगर का सबसे बड़ा दशहरा उत्सव दशहरा कमेटी सनौली रोड के तत्वावधान में मनाया गया। रावण दहन से पूर्व काउंटडाउन शुरू हुआ सेक्टर 25 स्थित दशहरा ग्राउंड पर मौजूद सभी लोगों ने एक साथ दस- नौ-आठ-सात -छह-पांच-चार-तीन-दो एक साथ एक सुर में बोला, जिसके साथ ही रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों को आग लगी और रावण धू धू कर जल उठा। अधर्म पर धर्म की विजय, बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयदशमी पर्व दशहरा कमेटी सनौली रोड के तत्वावधान में हुडा सेक्टर -25, जिमखाना क्लब के सामने विजयदशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ कड़ी सुरक्षा में धूमधाम के साथ मनाया गया। 5 बजकर 41 मिनट पर मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम के अग्निबाण से अहंकारी दशानन रावण अपने कुनबे सहित धू-धू कर जल उठा। अधर्म पर धर्म की विजय के लाखों लोग साक्षी बने इससे पूर्व 5 बजकर 28 मिनट पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ जिसे सभी ने साथ मिलकर बोला।

विधि विधान पूर्वक पूजन करवाकर दशहरा पर्व का किया उद्घाटन

जगन्नाथ धाम हरिद्वार से पधारे अरूणदास महाराज, कलानौर से पधारे स्वामी रामसुखदास महाराज, वेद गोस्वामी गद्दी गाहड़ू लाल, लोकसभा सांसद संजय भाटिया, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, महीपाल ढांडा विधायक ग्रामीण, अवनीत कौर, उपायुक्त वीरेन्द्र दहिया, विरेन्द्र शाह बुल्लेशाह, सुरेन्द्र रेवड़ी, अशोक बांगा, आर्य सुरेश मलिक, लोकेश नांगरू, विनोद धमीजा, चन्द्रशेखर शर्मा ने फीता काटकर विधि विधान पूर्वक पूजन करवाकर दशहरा पर्व का उद्घाटन किया। इससे पूर्व दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माटा, तिलक राज छाबड़ा, सूरज दुरेजा, शाम सुन्दर बतरा, विरेन्द्र सोनी, हरबंस लाल अरोड़ा, बसंत लाल रामदेव, अशोक नारंग, डा. रमेश चुघ, पुरूषोत्तम शर्मा, चिमन सेठी, रविन्द्र शर्मा, विजय चौधरी, स्वप्निल जुनेजा, अमित तनेजा, गजेन्द्र सलूजा समेत कई पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा सभी अतिथियों को दशहरा कमेटी की ओर से हनुमान जी की गदा भेंटकर सम्मानित किया। दशहरा स्थल पर दशहरे का आंखों देखा हाल वेद बांगा, कैलाश नारंग, देवेन्द्र रेवड़ी, पंकज आहुजा ने माइक्रोफोन के माध्यम से लोगों को सुना रहे थे।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर उद्योगपति विभू पालीवाल, अभिषेक पालीवाल, जोगिन्द्र नरूला, जयदयाल तनेजा, कृष्ण गोपाल सेठी, शक्ति सिंह रेवड़ी, अजय आहूजा, दर्शन रामदेव,  किशोर रामदेव, महेन्द्र पसरीचा, रमन पाहवा, तरूण छौक्करा, डिम्पी अरोड़ा, सोहन रेवड़ी, चूनी लाल लखीना, चूनी लाल चुघ, राजकुमार छाबड़ा, किशन लाल शर्मा, लीला कृष्ण भाटिया, अशोक नारंग, जोगिन्द्र खुराना, कृष्ण वधवा, रोहित अग्घी, जोगेन्द्र नरूला, किशोर अरोड़ा, डिम्पी अरोड़ा, चरणजीत ढींगड़ा, राघव रामदेव, ओमप्रकाश रेवड़ी, महेश पाहूजा, सागर रेवड़ी, कैलाश लूथरा, सुरेन्द्र जुनेजा, फतेह चन्द गुलाटी, राहुल खुराना, दीपक मल्होत्रा, दुखभंजन सेवा समिति, गुरू ग्रंथ साहिब सेवक जत्था के कई सदस्यों समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
SHARE