The BJP government can not bulit only destroy the institutions- Rahul Gandhi: भाजपा सरकार निर्माण नहीं केवल संस्थाओं को नष्ट कर सकती है-राहुल गांधी

0
295

नई दिल्ली। कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने मोदी के सरकार को नष्ट करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ दशकों की कड़ी मेहनत से बनी संस्थाओं को नष्ट कर सकती है। बता दें कि हाल में खबरें आ रहीं हैं कि जल्द ही आटो क्षेत्र में आर्थिक संकट का माहौल होगा। लाखों नौकरियां खत्म हो सकती हैं। इन सभी बातों के मद्दे नजर राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि
भाजपा सरकार कुछ निर्माण नहीं कर सकती। वह सिर्फ उन चीजों को नष्ट कर सकती है जो दशकों की कड़ी मेहनत और लगन से निर्मित हुई हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि केंद्र सरकार विकास नहीं विभाजन की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ जानेमाने उद्योगपतियों के आगाह करने के बावजूद यह सरकार विकास के बजाय विभाजन में लगी हुई है। सुरजेवाला ने ट्वीट किया, कार बिक्री में 15 से 48 प्रतिशत तक की गिरावट। 30 इस्पात कंपनियां बंद हुईं। उन्होंने दावा किया, औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख नाम राहुल बजाज, गोदरेज, नारायणमूर्ति ने सामाजिक वैमनस्य, घृणा अपराध और मंदी को लेकर आगाह किया था। सुरजेवाला ने कहा, फिर भी मोदी सरकार रोजगार के बजाय तिरस्कार और विकास के बजाय विभाजन पर ध्यान लगाए हुए है। यह न्यू इंडिया है।

SHARE