Telugu actress Vijayashanti joins BJP: तेलुगू एक्ट्रेस विजयशांति भाजपा में हुई शामिल

0
222

भाजपा की टीम में एक और अभिनेत्री शामिल हो गई हैं। मशहूर तेलुगू एक्ट्रेस और तेलंगाना की पूर्व सांसद एम विजयशांति नेभाजपा ज्वाइन कर ली। बता दें कि ठीक एक दिन पहले ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी,। इस मुलाकात के बाद ही यह संभावनाएं व्यक्त की जा रहीं थी कि विजयशांति भाजपा में शामिल होंगी। इसके पहले वह कांग्रेस पार्टी की सदस्य रहीं। तेलंगाना के भाजपा नेता जी विवेक वेंकटस्वामी ने कहा था, ”तेलंगाना के अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा जरूर जीत हासिल करेगी। बताया जा रहा है कि विजयशांति जी राज्य में पार्टी द्वारा लिए जाने वाले फैसलों में प्रमुखता से भाग लेंगी। गौरतलब है कि एस विजयशांति की राजनीतिक पारी की शुरुआत भाजपा सेही हुई थी। वह 1998 में भाजपा मेंशामिल हुईथीं। उस वक्त उन्हें भाजपा महिला मोर्चा का सचिव बनाया था। बाद में वह तेलंगाना आंदोलन के समय खुद की पार्टी बनाई। लेकिन उस पार्टी का विलय साल 2009 में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के साथ किया गया था।

SHARE