गोकर्ण धाम पार्क पर धूमधाम से मना तीज

0
167
teej-celebrated-at-gokarna-dham-park
teej-celebrated-at-gokarna-dham-park

आज समाज डिजिटल, रोहतक:
बाबा लक्ष्मण पुरी डेरे पर रंगारंग आर्ट एंड कल्चर एसोसिएशन द्वारा हर्षोल्लास के साथ तीज महोत्सव मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महामंडलेश्वर बाबा कपिल पुरी महाराज औरपूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने किया।

तीज हमारी संस्कृति का परिचायक: ग्रोवर

इसके आयोजन में हरियाणा कला परिषद एवं संस्कार भारती रोहतक इकाई का सहयोग रहा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि तीज पर्व हमारी संस्कृति का परिचायक है। तीज पर्व के आगमन पर जहां हर किसी का मन प्रफुल्लित होता है वहीं मौसम में भी नमी आ जाती है। जिससे फसलों को बढ़ने में काफी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि इस त्यौहार का नाम ही हरियाली तीज है तथा इस मौसम में चारों तरफ हरियाली छा जाती है। इसलिए इस पर्व को मनाने का विशेष महत्व है।

सावन का महीना शिव को प्रिय

महामंडलेश्वर बाबा कपिल पुरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव को सावन का महीना बहुत ही प्रिय है। सावन माह में पड़ने वाले त्योहारों का विशेष महत्व है। जिसमें हरियाली तीज एक प्रमुख त्योहार है। इसलिए इसे पूरे उत्साह के साथ मनाना चाहिये। कार्यक्रम में सैंकडों कलाकारों ने अपनी प्रतिभा के बल पर मौजूद हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री डॉ. नेमचंद गर्ग, अभिषेक गुप्ता, जिलाध्यक्ष वी.के. मित्तल, सुरेन्द्र सिंह आदि सहित सैंकडों गणमान्य व्यक्ति प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

SHARE