Oppo Find N2 Flip की भारत में बिक्री शुरू, पहले दिन मिल रहे ये भारी डिस्काउंट और ऑफर्स

0
163
Oppo Find N2 Flip First Sale Offer

आज समाज डिजिटल, Oppo Find N2 Flip First Sale Offer : Oppo Find N2 Flip की भारत में सेल आज से शुरू हो गई है। Oppo ने हाल ही में भारत में अपना लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन Find N2 Flip लॉन्च किया था। ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप कपनी का पहला फोल्डेबल फोन है। फिलहाल इस हैंडसेट को 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है।

पहली सेल में स्मार्टफोन को बेहतरीन डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है। इस लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन में 50MP का मेन कैमरा और 8GB RAM दी गई है। फोन की कीमत, सभी ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन जानने के लिए नीचे पढ़ें।

5000 रुपये का डिस्काउंट

Oppo Find N2 Flip की सेल आज रात से Flipkart और Oppo स्टोर पर शुरू हो गई है। Oppo ने अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को 89,999 रुपये में उतारा है। सेल में फोन पर 5000 रुपये का डिस्काउंट है। हालांकि, यह ऑफर्स कुछ चुनिंदा बैंक के कार्ड जैसे HDFC, ICICI, SBI, Kotak और American Express के कार्ड से पेमेंट करने पर मिलेगा। साथ ही, 10,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है।

इस फोल्डेबल फोन में कुछ प्रीमियम सर्विसेज भी ऑफर कर रही है

  • इनमें इंटरनेशनल वारंटी सर्विस
  • एक्सक्लूसिव हॉटलाइन नंबर 9958808080 के जरिए 24 घंटे सपोर्ट
  • शिकायत के 72 घंटे के भीतर फ्री पिक/ड्रॉप सर्विस
  • सर्विस/रिपेयर के लिए Easy EMI प्लान
  • रिपेयर के दौरान स्टैंडबाय के दौरान Reno Device मिलेगी

Oppo Find N2 Flip के स्पेसिफिकेशन

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.8 इंच का FHD+ E6 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1600nits और पिक्सल 2520 × 1080 रेजलूशन है। स्मार्टफोन में 3.26 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है और Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है।

इसके अलावा, स्मार्टफोन में octa-core MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा, हैंडसेट 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। Oppo Find N2 Flip फोन Android 13 पर बेस्ड ColorOS 13 पर रन करता है।

ओप्पो के इस फोल्डेबल फोन में 44W फास्ट चार्जिंग वाली 4300mAh की बैटरी दी गई है। इसमें Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन Moonlit Purple और Astral Black में आता है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोल्डेबल फोन में 50MP का Sony IMX890 और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडिया कॉलिंग के लिए फोन 32MP के फ्रंट कैमरे के साथ आता है।

ये भी पढ़ें : Oppo Find X6 Series होने जा रही है लॉन्च, जानिए फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और कीमत

ये भी पढ़ें : Vivo Y78+ जल्द होगा चीन के बाजार में लाॅन्च, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

ये भी पढ़ें : Motorola Razr 2023 की फुल इमेज आई सामने, Galaxy Z Flip 4 से होगा कड़ा मुकाबला

ये भी पढ़ें : Moto G Power 2023 : लॉन्च से पहले यहां जानिए स्पेसिफिकेशंस और कीमत

Connect With Us: Twitter Facebook

Oppo Find N2 Flip Sale, Oppo Find N2 Flip Specs, Oppo Find N2 Flip Camera, Oppo Find N2 Flip Price, Oppo Find N2 Flip India Sale, Oppo Find N2 Flip Battery

ओप्पो, ओप्पो स्मार्टफोन, ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप, ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप कीमत, Oppo

SHARE