Motorola Razr 2023 की फुल इमेज आई सामने, Galaxy Z Flip 4 से होगा कड़ा मुकाबला

0
183
Motorola Razr 2023 Full Imaze

आज समाज डिजाइन, Motorola Razr 2023 फ्लिप स्मार्टफोन की ताजा और फुल इमेज सामने आई है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन पिछले मॉडल की तरह ही है, लेकिन ब्रांड ने अपकमिंग फोल्डेबल फोन में डुअल कलर एक्सटर्नल डिजाइन दिया है।

बता दें कि पिछले महीने आयोजित हुए MWC 2023 में Motorola Lenovo के टॉप एक्जीक्यूटिव ने कंफर्म किया था कि कंपनी नेक्स्ट जेनरेशन Razr फ्लिप स्मार्टफोन पर काम कर रही है। हालांकि, मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में कंपनी ने इस फोन के किसी फीचर के बारे में कुछ भी शेयर नहीं किया था। अब इस स्मार्टफोन का एक लाइव इमेज लीक हुआ है, जिसमें फोन की डिजाइन देखी जा सकती है।

ये फीचर्स मिलने की संभावना (Motorola Razr 2023 Design)

लीक की मानें, तो मोटोरोला के अपकमिंग फ्लिप फोन में एक बड़ा अपग्रेड बड़ा कवर डिस्प्ले होगा। यह फोन 3.7 इंच AMOLED कवर डिस्प्ले के साथ दस्तक दे सकता है, दो कि Samsung Galaxy Z Flip 4 के 2.7 इंच कवर डिस्प्ले से भी बड़ा होगा। इन सब के अलावा, फिलहाल इस फोन से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

Motorola Razr 2023 का डिजाइन

एक रिपोर्ट में Motorola Razr 2023 की लाइव तस्वीर शेयर की गई है। इस तस्वीर में फोन का बैक पैनल डिजाइन देखा जा सकता है, जो कि काफी यूनिक है। फोन के बैक पैनल पर डुअल-टोन डिजाइन देखा जा सकता है। फोन के बैक पर डुअल रियर कैमरा सेटअप भी देखा जा सकता है, जिसके साथ LED फ्लैश को जगह दी गई है।

इसके ऊपरी बैक पैनल पर बड़ा रियर डिस्प्ले पैनल देखा जा सकता है, जो तस्वीर में ऑफ है। हालांकि, संभावना यह भी है कि फोन के ऊपरी बैक पैनल पर यह मिरर-फिनिश डिजाइन भी हो सकता है। वहीं, दूसरी ओर लोअर बैक पैनल पर मरुन रंग का बैक पैनल देखा जा सकता है।

बैक पैनल क बीचो-बीचो दो ग्लॉसी मरून रंग की हॉरिजॉन्टल लाइन देखी जा सकती है, यह फोन का हींज है। फोन के निचले हिस्से पर Motorola व Razr ब्रांडिंग दी गई है। फोन के दाएं किनारे पर वॉल्यूम रॉकर व पावर बटन को जगह दी गई है।

कब होगा लॉन्च

आपको बता दें, Lenovo के सीईओ Yuanqing Yang ने बार्सिलोना में आयोजित Mobile World Congress के दौरान Motorola Razr 2023 फोल्डेबल एडिशन लॉन्च डिटेल्स कंफर्म की थी। सीईओ ने इवेंट के दौरान एक इंटरव्यू में कहा था कि Motorola Razr काफी शानदार काम कर रहा है और इस फोल्डेबल फोन का अगला एडिशन ‘जल्द ही’ रिलीज किया जाने वाला है। बताया गया है कि अपकमिंग फोल्डेबल डिवाइस पहले की तुलना में काफी बेहतर होने वाला है।

ये भी पढ़ें : Oppo Find X6 Series होने जा रही है लॉन्च, जानिए फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और कीमत

ये भी पढ़ें : Moto Edge 40 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, रेंडर्स के जरिए सामने आए ये फीचर्स

ये भी पढ़ें : Xiaomi 13 Pro की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से, मिलेंगे ये खास ऑफर्स

ये भी पढ़ें : Moto G Power 2023 : लॉन्च से पहले यहां जानिए स्पेसिफिकेशंस और कीमत

Connect With Us: Twitter Facebook

 

Motorola Razr 2023, Motorola Razr 2023 Launch, Motorola Razr 2023 Leaks, Motorola Razr 2023 Price, Motorola Razr 2023 Specs, Motorola Razr 2023 Camera, Motorola Razr 2023 Battery, Motorola Razr 2023 design, Samsung Galaxy Z Flip 4

SHARE