यमुनानगर: शिक्षक संघ हरियाणा ने शिक्षा मंत्री को मांग पत्र सौंपा

0
506
प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर:
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी राज्य प्रधान जगजीत सिंह के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार कंवर पाल गुर्जर को उनके निवास स्थान जगाधरी में अपनी मांगो एवं समस्याओं के लिए मिले। राज्य प्रधान जगजीत सिंह ने शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार को बताया की जेबीटी अध्यापकों की ये समस्याएं हैं जिनका शीघ्र अति शीघ्र समाधान किया जाए
जेबीटी अध्यापकों के सामान्य तबादलों का शैड्यूल जारी किया जाए।
वर्ष 2017 में नियुक्त जेबीटी अध्यापकों को स्थाई जिला आबंटित किया जाए।
कक्षा 3-4-5 के प्राथमिक विद्यालय खोले जाएं।
सत्र 2021-22 के लिए बच्चों को पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाएं।
रेवाड़ी,चरखी-दादरी,कैथल व अन्य जिन जिलों में अनुभाग अधिकारी का पद रिक्त है वहां पर अनुभाग अधिकारी की नियुक्ति की जाए।
जिन अध्यापकों से जिले के आॅप्शन मांगे गए थे उनको जिला आबंटित किया जाए।
मेवात कैडर को लेने के लिए जिन जेबीटी अध्यापकों ने आवेदन किया था उनको मेवात जिला आबंटित किया जाए।
ब्लॉक इयर 2016-19 की पेंडिग एलटीसी का बजट जारी किया जाए।
जेबीटी से एचटी एवं टीजीटी पद पर जो पदोन्नतियाँ रुकी हुई है वह अविलंब जारी की जायें।
शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार ने राज्य कार्यकारिणी को विश्वास दिलाया कि इन स•ाी समस्याओं का समाधान शीघ्र अति शीघ्र उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करके कर दिया जाएगा। इस मौके पर जिला वरिष्ठ उपप्रधान ललित कंबोज, मुकेश शर्मा,जिला कोषाध्यक्ष राकेश सैनी, महिपाल, लीलावती, नीलम,राजीव कुमार, राजेश कुमार,शेखर चंद, यश पाल सिंह,रतन कश्यप, मनोज गुर्जर आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
SHARE