इंद्री शहर में 4 हजार पेड़ लगाने का रखा लक्ष्य : विधायक रामकुमार

0
283
MLA Ramkumar
MLA Ramkumar
प्रवीण वालिया, इंद्री/करनाल :
इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि वातावरण को शुद्ध रखने के लिए हर व्यक्ति को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए, इसके लिए वह आने वाले दिनों में गांव-गांव, घर-घर कार्यकतार्ओं को साथ लेकर पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। वन विभाग द्वारा पेड़ मुफ्त दिए जाएंगे। इंद्री कस्बे में 4 हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पेड़ बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने प्राणवायु देवता पेंशन योजना लागू की है। इस योजना के तहत 75 वर्ष की आयु के पेड़ों के रख-रखाव के लिए 2500 रुपए प्रतिवर्ष दिए जाएंगे। वन विभाग द्वारा इसका सर्वे करवाया जा रहा है। विधायक रविवार को इंद्री में वन महोत्व दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने इससे पहले पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि वातावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों का विशेष महत्व है। हर व्यक्ति को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने पेड़ों की रक्षा और सुरक्षा के लिए विद्यार्थियों को भी जोडऩे का काम किया है, जो विद्यार्थी एक पेड़ लगाएगा और इसकी सुरक्षा करेगा, उसे सरकार द्वारा 6 माह में 50 रुपए 3 साल तक दिए जाएंगे, मुख्यमंत्री की इस योजना से 3 साल में एक पेड़ खड़ा हो जाता है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से कहा कि वह अधिक से अधिक पेड़ लगाने को बढ़ावा दे। खेतों में फलदार पेड़-पौधे लगाए, इससे किसान की आय भी बढ़ेगी और पर्यावरण भी शुद्ध होगा। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमें शुद्ध वायु, फल, फूल, औषधी देते है, परन्तु लेते कुछ नहीं। लोगों को इस पर्यावरण दिवस पर प्रण लेना चाहिए कि वह पेड़ लगाकर उसकी सुरक्षा करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा में भी अधिक से अधिक पेड़ लगाकर यहां के वातावरण को शिमला जैसा बनाना चाहते है। शिमला में लोग इसलिए जाते है कि वह पेड़-पौधे अधिक है और वातावरण खुशनुमा है। हर नागरिक को चाहिए कि वह एक पौधा जरूर लगाए। इसके लिए वह अभियान भी शुरू करेगे। इस मौके पर एसडीएम सुमित सिहाग ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और पौधारोपण किया।

SHARE