Talent Award Ceremony भाजपा महिला मोर्चा का प्रतिभा सम्मान समारोह आज

0
372
Talent Award Ceremony

Talent Award Ceremony भाजपा महिला मोर्चा का प्रतिभा सम्मान समारोह आज

  • समारोह में जयराम ठाकुर होंगे मुख्य अतिथि, 100 से अधिक महिलाओं का होगा सम्मान : रश्मिधर सूद

आज समाज डिजिटल, शिमला :

Talent Award Ceremony : प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रशिम धर सूद ने कहा है कि 22 मार्च यानी मंगलवार को गेयटी थियेटर शिमला में प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह “मनस्वी” का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्य अतिथि होंगे। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज कार्यक्रम के अध्यक्षता करेंगे। राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय महिला मोर्चा की महामंत्री इंदू गोस्वामी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शिरकत करेंगी। वहीं, हिमाचल महिला मोर्चा की प्रभारी रेणु रावत भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेँगी।

100 से अधिक महिलाओं को प्रतिभा सम्मान

रशिम धर सूद ने कहा कि इस समारोह में प्रदेशभर से 100 से अधिक महिलाओं को प्रतिभा सम्मान दिया जाएगा, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर देश प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। इसके अलावा पार्टी स्तर पर लंबे समय तक काम करने वाली वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की अहम भूमिका होती है और भाजपा ने महिलाओं के सशक्तिकरण का कार्य हमेशा किया है। उन्होंने कहा कि आज राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्षेत्र में महिलाओं की अहम भूमिका है।

सूद ने कहा कि देश के हर क्षेत्र में महिला बढ़-चढ़ कर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज रक्षा क्षेत्र में बेटियां बड़ी तादाद में हैं। सेना में बड़ी संख्या में बेटियां आगे बढ़ रही हैं। एनसीसी में भी बड़ी संख्या में आज बेटियां आ रही हैं। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूलों में भी अब बेटियों को प्रवेश देने का भाजपा सरकार ने फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान पांच राज्य के चुनावों में भी भाजपा की ओर से बड़ी संख्या में महिलाओं ने जीत दर्ज की है। यह सभी के लिए गर्व की बात है।

Also Read : आप ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान

SHARE