T20 World Cup : आज शाम आस्ट्रेलिया-श्रीलंका होंगे आमने-सामने

0
360
T20 World Cup

T20 World Cup

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:

T20 World Cup जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। यदि पाकिस्तान को छोड़ दिया जाए तो अन्य कोई भी टीम मजबूती से आगे नहीं बढ़ पाई है। साउदी अरब की स्लो पिचों पर सभी टीमें संघर्ष करती नजर आ रहीं हैं।

आज शाम श्रीलंका सामना आस्ट्रेलिया से होगा। यह मुकाबला आज शाम 7:30 बजे दुबई में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने इस वर्ल्ड कप की शुरुआत जीत के साथ की है। जहां आस्ट्रेलिया ने अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराया था। वहीं श्रीलंका ने अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को मात दी थी।

T20 World Cup कुछ इस प्रकार है दोनों टीमें

आस्ट्रेलिया की टीम : एरॉन फिंच (कप्तान), स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल,मैथ्यू वेड, पैट कमिंस(उपकप्तान), जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, केन रिचर्डसन, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्वेपसन, एडम जाम्पा, एश्टन एगर।

श्रीलंका की टीम : दासुन शनाका (कप्तान), कुशल परेरा, दिनेश चांदीमल, धनंजय डि सिल्वा, पथुम निसंका, चरिथ असलंका, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, चमिका करुणारत्ने, वानिंदु हसारंगा, दुष्मंथा चमीरा, लाहिरु कुमारा, महेश दीक्षणा, बिनुरा फर्नांडो।

SHARE