स्वामी विवेकानंद ने पूरी दुनिया में किया भारत का नाम रोशन–योगेंद्र राणा

0
261
Swami Vivekananda made India famous all over the world-- Yogendra Rana
Swami Vivekananda made India famous all over the world-- Yogendra Rana

इशिका ठाकुर,करनाल :
पी डब्ल्यू डी रेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा के नेतृत्व में सम्पूर्ण विश्व को शांति व सद्भावना का संदेश देने वाले, युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको श्रधांजलि दी गई।

स्वामी जी की बुद्धिमानी और हाजिर जवाबी की पूरी दुनिया कायल थी

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्‍वामी विवेकानंद का जन्‍म 12 जनवरी 1863 को हुआ था. भारत में उनके जन्‍मदिन को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है. स्वामी जी की बुद्धिमानी और हाजिर जवाबी की पूरी दुनिया कायल थी. उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया.

Swami Vivekananda made India famous all over the world-- Yogendra Rana
Swami Vivekananda made India famous all over the world– Yogendra Rana

उन्होंने कहा कि विवेकानंद बहुत कम उम्र में ही संन्यासी बन गए थे. पश्चिमी देशों को योग-वेदांत की शिक्षा से अवगत कराने का श्रेय स्वामी जी को ही जाता है. स्वामी विवेकानंद ने 19वीं शताब्दी के अंत में विश्व मंच पर हिंदू धर्म को एक मजबूत पहचान दिलाई थी. स्वामी विवेकानंद का असली नाम नरेंद्रनाथ दत्त था, जिन्हें नरेन के नाम से भी जाना जाता है. बहुत कम उम्र में ही उनका झुकाव अध्यात्म की तरफ हो गया था.

इस मौके पर ये रहे मौजूद

इस मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा सहित प्रभारी दीपक शर्मा,पूर्व विधायक भगवानदास कबीरपंथी, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सुखीजा, अमरनाथ सौदा, जिला महामंत्री राजबीर शर्मा, सुनील गोयल, जिला विस्तारक शशि दुरेजा, जिला उपाध्यक्ष संजय राणा,अमृत पाल जोशी,रजनी परोचा, जिला सचिव गुरबक्श लाड़ी, मंजू खैंची, मेघा भंडारी,जिला मीडिया प्रभारी डा. अशोक, जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर हरपाल, जिला आईटी सैल प्रमुख विकास कथूरिया, जिला आईटी सैल सह प्रमुख मनमीत बावा कार्यालय सचिव श्याम बत्तरा, असंध मंडल प्रभारी दीपक शर्मा अध्यक्ष राम अवतार, बल्ला मंडल अध्यक्ष संदीप सैनी, जुंडला मंडल अध्यक्ष अजीत राणा, जलमाना मंडल अध्यक्ष रमेश जांगड़ा, इंद्री मंडल अध्यक्ष अमनदीप, गढ़ी बीरबल मंडल अध्यक्ष अमित कंबोज, कुंजपुरा मंडल अध्यक्ष मोहन सैनी, घरौंडा मंडल अध्यक्ष सुभाष कश्यप, बरसत मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार, मोहिदिनपुर मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र राणा, राम नगर मंडल अध्यक्ष राजेश अग्घी, अर्बन मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, शहरी मंडल अध्यक्ष जसपाल वर्मा,निसिंग मंडल अध्यक्ष महिपाल राणा, नीलोखेड़ी मंडल अध्यक्ष अमरदीप सिंह, तरावड़ी मंडल अध्यक्ष परवीन गुप्ता, शहरी मंडल महामंत्री रमन अग्रवाल, निर्मल बहल, राम नगर मंडल महामंत्री प्रमोद नागपाल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: सिखों के पुराने और गंभीर मामलों के समाधान को लेकर 15 जनवरी को होगी निसिंग में HSGPC की बैठक

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE