कलसौरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हुई मौत

0
296
Suspicious death of a married woman in Kalasoura village

इशिका ठाकुर,करनाल:

करनाल के कलसौरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर विवाहिता का गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेजा दिया। पुलिस ने मृतका के पति व ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही महिला के पति को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

कतलाहड़ी गांव की रहने वाली थी विवाहिता

कतलाहड़ी गांव की रहने वाली कविता की शादी करीब पांच साल पहले कलसौरा निवासी अशोक के साथ हुई थी। महिला के पास एक तीन साल का और एक सवा साल का लड़का भी है। महिला टीबी की बीमारी से ग्रस्त थी। वीरवार को अचानक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायका पक्ष को विवाहिता की मौत की सूचना मिली तो वह कलसौरा पहुंच गए। जहां पर मृतक महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी।

महिला के पति अशोक को हिरासत में लिया

परिजनों की माने तो महिला के गले पर निशान पाए गए है। जिसके बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष ने महिला का गला दबाकर हत्या की है। मृतका के परिजनों की सूचना के बाद इंद्री थाना पुलिस व FSL की टीम मौके पर पहुंच गई। SHO विनोद कुमार ने महिला के पति अशोक को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष लंबे समय से परेशान किया जा रहा था। जिसके बारे में कविता ने फोन पर भी बताया था। टीबी की बीमारी से भी कविता परेशान थी। इस बीमारी से ससुराल वाले परेशान थे। इसी के चलते उन्होंने उनकी बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी।

थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना 

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि कलसोरा गांव में महिला की मौत की सूचना मिली थी। मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर कविता की हत्या के आरोप लगाए है। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। शिकायत के आधार ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE