यमुनानगर: गुरुद्वारा के प्रधान रहे सुरजीत सिंह का निधन

0
255
प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर:
गुरुद्वारा सिंह सभा रादौर के लगभग 25 वर्षो तक प्रधान रहे सरदार सुरजीत सिंह औजला का अमेरिका के सीएटल शहर में निधन हो गया। 93 वर्षीय सरदार सुरजीत सिंह अमेरिका में अपनी बेटी परमिंदर कौर के पास रहने के लिए गए थे। इस दौरान उनका 14 अगस्त को निधन हो गया। सरदार सुरजीत सिंह गुरुद्वारा सिंह सभा रादौर के मौजूदा प्रधान व गांव रतनगढ़ के पूर्व सरपंच सरदार मेजर सिंह औजला व ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रादौर के बीके डॉ. रघुवीर सिंह के पिता थे। पूर्व प्रधान सरदार सुरजीत सिंह के निधन पर गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से पूर्व प्रधान सरदार त्रिलोचन सिंह टोची, राजकुमार शर्मा, सतविंद्र सिंह रिंकू, नीटा सरदार, दीदार सिंह गाबा, बलदेव सिंह, सतनाम सिंह जब्बल, महेंद्र सिंह, मोनू, मनजीत सिंह पंजेटा, कमलजीत सिंह, बिटटू, अवतार सिंह आदि ने गहरा शोक प्रकट किया है
SHARE