Suresh Kashyap Statement भाजपा 365 दिन काम करने वाला राजनीतिक दल, केवल चुनावों के समय नहीं होते सक्रिय : सुरेश कश्यप

0
281
Suresh Kashyap Statement

Suresh Kashyap Statement

नारकंडा में भाजपा के स्थापना दिवस समारोह में‌‌ बोले कश्यप
आज समाज डिजिटल, शिमला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि भाजपा 365 दिन कार्य करने वाला राजनीतिक दल है। भाजपा कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि पूरे वर्ष सक्रिय रहते हैं। उन्होंने कहा कि देश को नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला है, यह हमारा सौभाग्य है।

वे बुधवार को शिमला जिले के नारकंडा में भाजपा के 42वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने वहां कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना।

Suresh Kashyap Statement भाजपा कई बलिदानों से बनी है

सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा कई बलिदानों से बनी है और आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में चार राज्यों में भाजपा का मिशन रिपीट हुआ है और अब हिमाचल की बारी है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा एक बार फिर मजबूत सरकार बनाने जा रही है और देश और प्रदेश से कांग्रेस कि सूपड़ा साफ होने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकार को बनाने में महिलाओं और गरीबों का बड़ा योगदान है और नरेंद्र मोदी ने देश के हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाई हैं जिसका जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन युद्ध में भी नरेंद्र मोदी ने एक-एक भारतीय को भारत पहुंचाया और हमें दोनो देशों के सहयोग मिला।

भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश में अच्छा कार्य किया Suresh Kashyap Statement

सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश में अच्छा कार्य किया है। इसको लेकर भाजपा पदयात्रा के माध्यम से सरकार के कार्यों और उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की असल शक्ति बूथ और पन्ना में होती है और पार्टी बूथ पर काम करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेता एक-एक कार्यकर्ता के घर जाएंगे और उनमें नई ऊर्जा का संचालन करेंगे।

भाजपा की किट का वितरण भी किया Suresh Kashyap Statement

स्थापना दिवस कार्यक्रम में बूथ त्रिदेवों को भाजपा की किट का वितरण भी हुआ। इस किट में भाजपा के झंडे, दंड, त्रिदेव के नाम की पट्टिकाएं, पटके और सरकार की उपलब्धि की सामग्री वितरित की गई। बाद में सुरेश कश्यप ने एक कार्यकर्ता के घर पर झंडा और नाम पट्टिका भी लगाई। नारकंडा से सुरेश कश्यप ने भाजपा का महासंपर्क अभियान और पदयात्रा का शुभारम्भ भी किया।
इस मौके पर महासू‌ संगठनात्मक जिला अध्यक्ष अजय श्याम, एपीएमसी शिमला के चेयरमैन नरेश शर्मा, गुड़िया सक्षम बोर्ड की चेयरमैन रूपा शर्मा, मंडल अध्यक्ष दूनी चंद और पार्टी कार्यकर्ता भी इस मौके पर मौजूद थे।

Suresh Kashyap Statement

Read Also : Mobile Medical Vehicle मोबाइल मेडिकल वाहन से गांव गांव उपलब्ध होगा निःशुल्क उपचार

Also Read : 14वीं बढ़ोतरी में 16 दिनों में पेट्रोल-डीजल 10 रुपये प्रति लीटर महंगा

Connect With Us : Twitter Facebook
SHARE