भगवंत मान को केजरीवाल की पत्नी ने बताया देवर Sunita Kejriwal’s Ask Votes

0
1490
Sunita Kejriwal's Ask Votes
Sunita Kejriwal's Ask Votes

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:
Sunita Kejriwal’s Ask Votes: आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल शुक्रवार को पंजाब पहुंचेंगी। उनके साथ बेटी हर्षिता भी होंगी। दोनों पंजाब में मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी भगवंत मान के लिए वोट मांगेंगे। इसके लिए धूरी में एक जनसभा प्रस्तावित है। सुनीता केजरीवाल ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। उन्होंने इसी मंच पर भगवंत मान को देवर भी कहा। इसके जवाब में भगवंत मान ने ट्वीट किया कि भाभी जी, पंजाब में स्वागत है। धूरी के लोग आपका इंतजार कर रहे हैं।

पहले मिली थी 20 सीटें Sunita Kejriwal’s Ask Votes 

2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की ओर से जीत दर्ज करने वाले वह इकलौते सांसद थे। भगवंत मान फिलहाल संगरूर से लोकसभा सांसद हैं। वह यहां से दो बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं, लेकिन इस बार पंजाब विधानसभा के चुनाव में धूरी सीट से मैदान में हैं। धूरी सीट पर कांग्रेस पार्टी ने मौजूदा विधायक गोल्डी पर दांव लगाया है। 2017 में आम आदमी पार्टी भगवंत मान की अगुआई में ही पंजाब के विधानसभा चुनाव में उतरी थी। उस समय पार्टी को 20 सीटें मिली थीं।

Sunita Kejriwal's Ask Votes
Sunita Kejriwal’s Ask Votes

जनता की राय से बनाया सीएम कैंडीडेट Sunita Kejriwal’s Ask Votes

इस बार अरविंद केजरीवाल ने जनता की राय के आधार पर भगवंत मान के सीएम फेस घोषित किया था। केजरीवाल ने दावा किया था कि ह्यजनता चुनेगी अपना मुख्यमंत्री कैंपेन के दौरान तीन दिन में 21।59 लाख लोगों ने अपनी राय दी। इनमें से लगभग 93।3 फीसदी लोगों ने भगवंत मान का नाम लिया। आप के इस सर्वे में दूसरे नंबर पर नवजोत सिंह सिद्धू बताए थे। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है। पहले चुनाव आयोग ने यहां 14 फरवरी को वोटिंग का ऐलान किया था, लेकिन गुरु रविदास जयंती को लेकर पार्टियों के आग्रह पर मतदान की तारीख बदल दी गई। वोटों की गिनती 10 मार्च को ही होगी।

Also Read: उत्तर प्रदेश चुनाव: कहीं ईवीएम खराब कहीं चुनाव बहिष्कार तो कहीं चल रहे तंज

Also Read: दोपहर तक 36 फीसद मतदान, नोएडा में गति कम

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE