Sukhveer Sharma को सर्वसम्मति से चुना गया Branch Head

0
319
अशोक शर्मा, समालखा:
हरियाणा गवर्नमेंट मैकेनिकल वर्कर यूनियन जिला पानीपत की शाखा वाईऐपी समालखा का सर्वसम्मति से त्रिवार्षिक चुनाव वरिष्ठ उप प्रधान शिशपाल मलिक,राज्य प्रचार सचिव अमरजीत मलिक व प्रीतम रावल की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति Sukhveer Sharma को ब्रांच प्रधान बनाया गया। सचिव अशोक त्यागी,केशियर संदीप कुमार,चैयरमेन ईश्वर बिहोली,ऑडिटर सतनारायण शर्मा,उपप्रधान वेद राम शर्मा व सुरेश पट्टी कल्याणा,सह सचिव अनिलआटा,प्रचार सचिव जय सिंह,संगठन सचिव परस राम शर्मा,को बनाया गया है।
राज्य कमेटी के नेताओं ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई व आने वाले खतरों से अवगत कराया। उन्होंने बताया प्रदेश की सरकार पब्लिक हेल्थ के कर्मचारियों की मांगों को लगातार अनदेखा कर रही है। यूनियन ने फैसला लिया है यदि प्रदेश की सरकार पब्लिक हेल्थ विभाग में कार्यरत फील्ड कर्मचारियों की मांगो की लगातार अनदेखी करेगी तो यूनियन को तीखा आंदोलन  करने पर मजबूर होना पड़ेगा। जिसमें पूरी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की रहेगी यूनियन की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों ओर टर्म अप्पोइंटी को पक्का किया जाए पक्का होने तक सेवा सुरक्षा व सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार समान काम समान वेतन दिया जाए। इस मौके पर नीरज शर्मा,अंत राम शर्मा,सचिन शर्मा,कृष्ण कुमार,मौजूद रहे ।
SHARE