विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

0
247
Students took out awareness rally

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आकोदा के विद्यार्थियों ने हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के बीएड प्रशिक्षणार्थियों की देखरेख में दीपावली व पर्यावरण के प्रति क्षेत्रवासियों को जागरूक करने हेतु रैली निकाली। जिसमें पटाखा रहित व सावधानीपूर्वक दीपावली मनाने की अपील की गई। रैली से पहले आयोजित कार्यक्रम में वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को दीपावली के बारे में बताया गया तथा दीपावली मनाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इसकी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में उप प्राचार्य श्रीमती तुष्मा तंवर ने विद्यार्थियों को दीपावली के बारे में जानकारी दी तथा दीपावली के समय रखने वाली सावधानियों के बारे में बताया।

पटाखा मुक्त दिवाली मनाने के लिए की अपील

बीएड प्रशिक्षणार्थियों के पर्यवेक्षक डॉ. शंकर नायक ने विद्यार्थियों को पटाखा मुक्त दिवाली मनाने व दीपक जलाकर पर्यावरण को शुद्ध रखने में भागीदारी हेतु प्रेरित किया। विद्यालय प्राचार्य रामस्वरूप ने भी दीपावली की बधाई प्रेषित करते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के आयोजन में बीएड प्रशिक्षणार्थियों को विश्वविद्यालय के शिक्षा विद्यापीठ की अधिष्ठाता प्रो. सारिका शर्मा का मार्गदर्शन रहा उन्होंने विद्यार्थियों को दीपावली भाई चारे के साथ तथा पर्यावरण हितैषी रूप में मनाने का संदेश दिया।

 विद्यार्थियों ने ग्रामवासियों को जागरूक करने का प्रयास किया

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। रैली के दौरान विद्यार्थियों व बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों ने अकोदा के मुख्य मार्गों व गलियों में विभिन्न स्लोगनों के साथ ग्रामवासियों को जागरूक करने का प्रयास किया, जिसमें पटाखा मुक्त दिवाली, पर्यावरण को बचाने व सावधानी रखने संबंधी नारे भी विद्यार्थियों ने लगाएं। प्रशिक्षणार्थियों में विभाकर, हिमांशु, यशदीप, संबित, डॉनी, प्रज्ञा, भारती, रश्मिता, नित्या, रोशनी, श्रुति आदि की प्रशंसनीय भागीदारी रही।

ये भी पढ़ें : श्री विष्णु भगवान मंदिर में 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा अन्नकूट महोत्सव

ये भी पढ़ें : केंद्रीय विश्वविद्यालय की डॉ. मनीषा पांडे दुनियां की टॉप 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE