विद्यार्थियों को समय-समय पर शैक्षिक भ्रमण करवाकर उनका ज्ञानार्जन करना आवश्यक: डॉ. पवित्रा राव

0
409
Students should be taken on educational tours from time to time: Dr. Pavitra Rao

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :

शैक्षिक भ्रमण शिक्षा की अहम कड़ी है। इसलिए विद्यार्थियों को समय-समय पर शैक्षिक भ्रमण करवाकर उनका ज्ञानार्जन करना आवश्यक है। उक्त विचार आरपीएस ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने बच्चों के शैक्षिक भ्रमण के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शैक्षिक भ्रमण से बच्चों के ज्ञान में वृद्धि तो होती ही है, उनका व्यावहारिक ज्ञान भी बढ़ता है। देश-प्रदेश की संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिलता है तथा उनका प्रकृति से भी जुड़ाव होता है। शैक्षिक भ्रमण सामाजिक सिद्धांतों पर भी आधारित होता है। इससे छात्रों में सहयोग की भावना भी विकासित होती है।

शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों का शरीर स्वस्थ रहता

इस दौरान विद्यालय प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ का विकास होना बेहद जरूरी है। शैक्षिक भ्रमण की इसमें अहम भूमिका होती है। शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य काफी अच्छा रहता है। इसी उद्देश्य को लेकर आरपीएस स्कूल खातोद के प्राथमिक व मिडिल विभाग के एक हजार से अधिक बच्चों को झज्जर स्थित प्रतापगढ़ का शैक्षिक भ्रमण करवाया गया।

बच्चों को प्रतापगढ़ का शैक्षिक भ्रमण करवाया

यहां बच्चों ने प्रकृति की सुखदायक गोद में एक साथ होने का आनंद उठाया। यहां हरे-भरे वातावरण में मिट्टी झोंपड़ियां, तालाब में चलती सुंदर बोट, पुराने वाहन, पनघट, खेलशाला, नृत्यशाला, पशु-पक्षियों में भेड़, बकरी, गाय, भैंस, ऊंट, बत्तख, मुर्गियां, रोस्टर, कबूतर सहित अन्य चीजों से अपना ज्ञानार्जन किया। यहां बच्चों ने एक वास्तविक ग्रामीण वातावरण को पूर्ण जीवंत निहारने का अवसर मिला जिसे देखकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। इस मौके पर उपस्थित सभी स्टाफ सदस्यों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़े: भगवान शिव के परशु अस्त्र से परशुराम कहलाए : सुनील शर्मा

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE