हरियाणा केंद्रीय विवि के विद्यार्थियों ने किया आईटीसी ग्रैंड भारत होटल का शैक्षणिक भ्रमण

0
297
Students of Haryana Central University did an educational tour of ITC Grand Bharat Hotel

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:

आतिथ्य उद्योग में जबरदस्त वृद्धि को देखते हुए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय होटल इस क्षेत्र के विकास में भारी मात्रा में निवेश कर रहे हैं। इसके लिए प्रशिक्षित जनशक्ति की बहुत बड़ी आवश्यकता है। वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल के मुताबिक, हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री अगले 10 सालों में करीब 80 लाख नए रोजगार सृजित करेगी। उद्योग की जरूरतों को पूरा करने के लिए, कई संस्थान और विश्वविद्यालय डिप्लोमा से लेकर मास्टर डिग्री तक के विभिन्न होटल प्रबंधन पाठ्यक्रम प्रदान कर रहे हैं।

विभाग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ का पर्यटन और होटल प्रबंधन विभाग, केंद्रीय विश्वविद्यालय देश के प्रमुख संस्थानों में से एक है जो होटल प्रबंधन और पर्यटन प्रबंधन में दो साल की मास्टर डिग्री प्रदान कर रहा है। विभाग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। आतिथ्य उद्योग के तंत्र की बेहतर समझ के लिए, विभाग में समय-समय पर विशेषज्ञ व्याख्यान, सेमिनार के साथ-साथ औद्योगिक यात्राओं का आयोजन करता है। इसी क्रम में हकेवि के पर्यटन और होटल प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने आईटीसी ग्रैंड भारत होटल, गुरूग्राम का शैक्षणिक भ्रमण किया। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण से न केवल विद्यार्थियों को होटलों की कार्यप्रणाली समझने में मदद मिलती है बल्कि उन्हें अपने अभ्यास के साथ-साथ सॉफ्ट स्किल्स को बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया जाता है।

छात्रों ने रेवाड़ी लोको स्टीम लोको संग्रहालय किया दौरा

इस अवसर पर आईटीसी ग्रैंड भारत होटल, गुरूग्राम की शिक्षण और विकास प्रबंधक सुश्री अंजना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें होटल की वास्तुकला, इसकी सेवाओं, सुविधाओं और होटल द्वारा अपनाई गई विभिन्न स्थायी प्रथाओं के बारे में जानकारी दी। इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को होटल के परिचालन क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न पक्षों की व्यावहारिक जानकारी भी दी गई। भ्रमण के दौरान छात्रों ने रेवाड़ी लोको स्टीम लोको संग्रहालय का भी दौरा किया। पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने आतिथ्य के समग्र विकास के लिए उद्योग-अकादमिक इंटरफेस को विकसित करने में मदद करने वाले शैक्षणिक भ्रमण को आयोजित करने हेतु प्रेरित करने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो टंकेश्वर कुमार का आभार व्यक्त किया। विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रणबीर सिंह ने बताया कि भविष्य में भी समय-समय पर इस तरह की गतिविधियों और औद्योगिक यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण और प्लेसमेंट समन्वयक सुश्री शिखा एवं सहायक आचार्य ने भ्रमण के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें : आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत चावड़ी से हटाए गए अवैध पोस्टर तथा बैनर

ये भी पढ़ें : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को मिला तीन दिन का औद्योगिक प्रशिक्षण

ये भी पढ़ें : नगर पालिका महेंद्रगढ़ में वोट डालने के लिए 23 मतदान केंद्र बनाए

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE