National Children’s Science Exhibition : तहसील कैम्प के शासकीय विद्यालय के छात्र- छात्राओं को विधायक प्रमोद कुमार विज ने किया सम्मानित

0
75
National Children's Science Exhibition
Aaj Samaj (आज समाज),National Children’s Science Exhibition, पानीपत :  पानीपत शहरी विधानसभा के तहसील कैंप में स्थिति शासकीय विद्यालय के कक्षा 12 के छात्र रोहित पाल ने हाल ही में हुई राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में हरियाणा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रोहित को प्रथम पुरस्कार मिलने के बाद पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने शासकीय विद्यालय में पहुच कर रोहित को प्रशस्ति पत्र भेंट कर 11 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भेंट की। विधायक ने रोहित के शिक्षक दीपक कुमार, विद्यालय के प्राचार्य सुभाष चंद्र को भी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।

इन्हें भी किया सम्मानित

विधायक विज ने रोहित के अतिरिक्त शासकीय विद्यालय की छात्रा लक्ष्मी को एमथ्रीएम की राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 5000 रुपए की राशि से सम्मानित किया एवं साहिल को सबसे तेज गति में माउंट रेनोक पीक पर चढ़ाई कर रिकॉर्ड बनाने के लिए 5000 रुपये की राशि से सम्मानित किया।

नासा जाएंगे रोहित

राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में हरियाणा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर रोहित को वैज्ञानिक संस्थान नासा की सात दिवसीय कार्यशाला में सम्मिलित किया जाएगा। विधायक प्रमोद विज ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बेहतर शिक्षा नीति का परिणाम है कि आज प्रदेश के सरकारी विद्यालयों के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र मे बेहतर प्रदर्शन कर रहे है, हमारा प्रदेश खेल, शिक्षा एवं विज्ञान सभी क्षेत्रों मे आगे बढ़ रहा है।

SHARE