Story of Asking for Ransom is False: डॉक्टर गुप्ता का पेशेंट निकला धमकी देने वाला, फिरौती मांगने की कहानी झूठी निकली

0
599
Story of Asking for Ransom is False

सीआईए ने आरोपी के घर में घुसकर चलाई गोली, परिवार वालों ने उठाए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल Story of Asking for Ransom is False

डॉक्टर से अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए दी थी धमकी Story of Asking for Ransom is False

आज समाज डिजिटल, सिरसाः

Story of Asking for Ransom is False: शहर के मनोरोग डॉक्टर अशोक गुप्ता को कॉल कर फिरौती मांगने व धमकी देने के मामले मेें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रानियां रोड निवासी सतपाल उर्फ पाला के रूप में हुई। इस मामले खास बात यह सामने आई है कि आरोपी सतपाल का बवाना गैंग से कोई लेना देना नहीं है और न ही उसने डॉक्टर से फिरौती मांगी।

Read Also:Brainstorming Problem: पत्रकार संघ राजगढ़ की मासिक बैठक में समस्याओं पर मंथन

नशे का आदी है आरोपी सतपाल,डॉ.गुप्ता से चल रहा था उपचार Story of Asking for Ransom is False

सतपाल का डॉक्टर अशोक गुप्ता से इलाज चल रहा था और एक दिन सतपाल डॉ.गुप्ता से दवा लेने गया तो डॉक्टर ने इसकी बेइज्जती करके उसे हॉस्पिटल से बाहर निकाल दिया। इसी कारण सतपाल ने डॉ. गुप्ता के मोबाइल पर कॉल करके धमकी दी। इसके अलावा सीआईए सिरसा पुलिस कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

आरोपी सतपाल के परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले सीआईए सिरसा पुलिस सतपाल को घर से उठाकर ले गई थी। वीरवार को पुलिस उसे घर लेकर आई और गोली चला दी। जिससे परिवार वाले सहम गए। इसके बाद पुलिस सतपाल को अपने साथ वापस थाने ले गई। परिजनों का कहना है कि सीआईए पुलिस ने गोली क्यों चलाई इसका कारण वे जानना चाहते हैं।

Read Also:Accused Arrested With Leopard Skin: तेंदुए की खाल सहित आरोपी गिरफ्तार

दिवार कुदकर भागने की कोशिश कर रहा था आरोपी: सीआईए पुलिस Story of Asking for Ransom is False

सीआईए पुलिस का कहना है कि आरोपी सतपाल दिवार कुदकर भागने की कोशिश कर रहा था,इसलिए उसे रोकने के लिए हवा में गोली चलानी पड़ी। सीआईए की टीम एएसआई दीपक के नेतृत्व में आरोपी के घर पहुंची थी। बता दें कि डॉक्टर अशोक गुप्ता ने गत दिवस सिविल लाइन थाने में शिकायत देकर अज्ञात शख्स पर कॉल करके लाखों की फिरौती मांगने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि आरोपी सतपाल को शुक्रवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Read Also: Writers Should be Respected: साहित्यकारों को एक समान फॉमूर्ले से दी जाए सम्मान राशि: मुख्यमंत्री

पुलिस साथ लेकर जाती और छोड़ देती Story of Asking for Ransom is False

सतपाल के रिश्तेदार ने मीडिया को बताया कि इस मामले में सतपाल को बेवजह फंसाया जा रहा है। युवक फिरौती के लिए कोई फोन नहीं किया। वह अफीम का नशा करता है। विश्वास अस्पताल से उसका उपचार भी चल रहा है। तीन दिनों से पुलिस लगातार उसे साथ लेकर जा रही है और वापिस भी छोड़ देती है। वीरवार दोपहर को पुलिस घर पर आई। तलाशी के बाहर कमरे में गए और सामान बिखेर दिया। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने घर में पिस्तौल रखी। इसके बाद सतपाल को साथ लेकर गए और फायर भी किया।

निष्पक्ष जांच की मांग Story of Asking for Ransom is False

सतपाल के भाई त्रिलोक ने बताया कि उसका भाई के पास दो मोबाइल नंबर हैं। इनसे कोई फोन नहीं किया गया। उसने कहा कि पुलिस गलत कार्रवाई कर उसके भाई को फंसा रही है। वे इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं।

Connect With Us : Twitter Facebook
SHARE