NSE BSE Update 18 Feb 2022 सेंसेक्स 105 अंक गिरकर 57,780 पर कारोबार कर रहा

0
693
NSE BSE Update 18 Feb 2022

NSE BSE Update 18 Feb 2022 सेंसेक्स 105 अंक गिरकर 57,780 पर कारोबार कर रहा

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली

NSE BSE Update 18 Feb 2022 : कमजोर वैश्विक बाजार के चलते शेयर बाजार में आज हफ्ते के आखिरी दिन भी गिरावट है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का Sensex 105 अंक गिरकर 57,780 पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 35 अंकों की गिरावट के साथ 17265 पर है।

NSE BSE Update 18 Feb 2022

इससे पहले सेंसेक्स आज सुबह 404 अंक नीचे 57,485 पर खुला था। (Stock Market NSE BSE Update 18 Feb 2022) पहले घंटे में इसने 57,792 का ऊपरी स्तर बनाया। जबकि 17,236 पर खुला था और 17,219 का निचला तथा 17,285 का ऊपरी स्तर बनाया। Sensex के 30 में से 12 शेयर बढ़त में और 18 गिरावट में हैं। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में मारुति, NTPC, टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट हैं। वहीं निफ्टी के 50 शेयर्स में से 25 बढ़त में और 25 नीचे कारोबार कर रहे हैं।

गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में विप्रो, टेक महिंद्रा, HDFC बैंक, HCL टेक, इंफोसिस और बजाज फाइनेंस 1-1% तक गिरे हैं। आज निफ्टी के मिडकैप इंडेक्स में तेजी है। लेकिन बैंक, फाइनेंशियल और नेक्स्ट 50 इंडेक्स गिरावट में हैं।

Dow Jones 1.78 प्रतिशत गिरा

बता दें कि वीरवार को अमेरिका के शेयर बाजर में भी भारी गिरावट हुई है। (Stock Market NSE BSE Update 18 Feb 2022) यूक्रेन और रूस के बीच हालात खराब होने से डाऊ जोन्स एक्सचेंज 1.78% गिरकर 34,312 पर आ गया। वहीं नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स 2.88% फिसलकर 13,716 पर पहुंच गया। डाऊ जोंस में 30 नवंबर 2021 के बाद सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई, वहीं नैस्डैक 3 फरवरी के बाद पहली बार इतने नीचे पहुंचा है।

Also Read :  गीतिका विज ने पति के लिए मांगे डोर टू डोर वोट
SHARE