Stock Market Current Status 25 Feb 2022 शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,434 अंक ऊपर बढ़ा

0
861
Stock Market Update 25 Feb 2022

Stock Market Current Status 25 Feb 2022 शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,434 अंक ऊपर बढ़ा

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली

Stock Market Current Status 25 Feb 2022 : शेयर बाजार में कल की भारी गिरावट के बाद आज शुक्रवार को बाजार खुलते ही तेजी के मूड मे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 1,434 पॉइंट्स चढ़कर 55,964 पर कारोबार कर रहा है। व्ही नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी 453 अंकों की तेजी के साथ 16701 पर कारोबार कर रहा है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 248.81 लाख करोड़ रुपए है जो गुरुवार को 242.28 लाख करोड़ रुपए था। कल निवेशकों को 13.4 लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।

Nifty के इन शेयर में बढ़त

Stock Market Current Status 25 Feb 2022

इसके 50 share में से 48 बढ़त में और 2 गिरावट में हैं।बढ़ ने वाले प्रमुख शेयर्स में इंडसइंड बैंक 4.86% बढ़ा है। टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा 3% से ऊपर जबकि विप्रो, बजाज फिनसर्व, TCS, अल्ट्राटेक, बजाज फाइनेंस, ICICI बैंक, SBI, HCL टेक, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, एयरटेल, NTPC और HDFC के स्टॉक 2 से 3% तेजी में हैं। टाइटन, कोटक बैंक, HDFC बैंक, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावरग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, sun Phrma, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति, नेस्ले और डॉ. रेड्‌डी के शेयर 2% तक बढ़े

कल का हाल

वीरवार को Sensex और Nifty की शुरूआत बड़ी गिरावट के साथ हुई थी। जैसे जैसे यूक्रेन में तबाही की खबरें आती रही, शेयर बाजार और ज्यादा नीचे आता गया। हर सेक्टर में भागमभाग नजर आई, चौतरफा बिकवाली हावी रही। क्लोजिंग बैल बजते बजते सेंसेक्स रिकार्ड 2702 अंक तक जा गिरा। (Stock Market Update 25 Feb 2022) सेंसेक्स 54529 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 815 अंकों की फिसलन के साथ 16248 पर जाकर रुका था ।

Read Also : Happy Birthday Shahid Kapoor शाहिद कपूर ने कैमरे की ओर देखते हुए एक तस्वीर साझा की

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE