Statement of Suresh Kashyap भाजपा ने जन सेवा के लिए अच्छा काम किया : कश्यप

0
265

Statement of Suresh Kashyap

सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के लिए लाया वन टाइम सेटलमेंट
आज समाज डिजिटल, शिमला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप वीरवार को शिमला जिले के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के कोटी पंचायत में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

Statement of Suresh Kashyap

सुरेश कश्यप ने कहा कि कोरोना महामारी के समय भाजपा ने जन सेवा के लिए अच्छा काम किया। कोविड संकटकाल के समय भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा जनता के सेवा पर तत्पर रहा। साथ ही भाजपा के लोगों ने संगठन से सभी निर्देशों का पालन करते हुए घर-घर तक जनसेवा के काम में नए आयाम स्थापित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार ने उत्तम कार्य किया है और जयराम सरकार जो कहती है वो करके दिखाती है।

Statement of Suresh Kashyap

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है और इसका दृश्य विकास के माध्यम से धरातल पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक बार फिर एक ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया है। इस बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि आज अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सरकार वन टाइम सेटलमेंट लाई है, यह एक बड़ी सौगात है। सामाजिक पेंशन योजना से हमारे प्रदेश के सभी बुजुर्गों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार और यह बजट गरीबों का बजट है और इसमें सभी वर्गों को किसी न किसी प्रकार का लाभ हुआ है।

Statement of Suresh Kashyap

कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त रूप से चल रही है। भाजपा सरकार ने यूक्रेन व रूस युद्ध में भी सकारात्मक भूमिका निभाई और युद्ध भूमि से देश के नागरिकों को भारत पहुंचने का उत्तम काम किया।
इस मौके पर गुड़िया सक्षम बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भोटका, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय ज्योति सेन, राकेश शर्मा, पार्षद राजिंदर चौहान, रमेश शर्मा, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, राज कुमार, सतीश शर्मा, यशपाल, किरण शर्मा विशेष रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में सुरेश कश्यप ने कोटि पंचायत के प्रधानों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।

Statement of Suresh Kashyap

Read Also : Georgia Andriani Bold Photoshoot अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी ने बोल्ड लुक से लगाई आग

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE