Statement of Ranbir Gangwa केन्द्र व प्रदेश सरकार ने महिलाओं के हित में अनेक योजनाएं चलाई : रणबीर गंगवा

0
574
Statement of Ranbir Gangwa

Statement of Ranbir Gangwa

आज समाज डिजिटल, हिसार
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से आजाद नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष व नलवा से विधायक रणबीर गंगवा मुख्य अतिथि थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन सुमित्रा चौहान एडवोकेट ने की।

Statement of Ranbir Gangwa

कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य सुनीता रेड्डू की ओर से किया गया, वहीं कार्यक्रम का संचालन प्रद्युमन जोशीला ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए रणबीर गंगवा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को सम्मान देते हुए प्रदेश के पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है।

Statement of Ranbir Gangwa

उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार की महिलाओं के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान एडवोकेट ने महिलाओं के स्वाबलंबन तथा राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पर विस्तार से बताया। उन्होंने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से महिला मोर्चा को टिकट देने की जोरदार पैरवी करने की बात कही।

Statement of Ranbir Gangwa

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के निकाय मंत्री व हिसार के विधायक डॉ. कमल गुप्ता की धर्मपत्नी डॉ. प्रतिमा गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताते हुए सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने की बात कही। कार्यक्रम को महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मीना परमार, प्रदेश महामंत्री आशा खेदड़, प्रदेश उपाध्यक्ष अंजली मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला हिसार की प्रभारी राजबाला श्योराण, झज्जर की जिला अध्यक्ष नीना राठी, प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य सुनीता रेड्डू, जिला मंत्री संजीव रेवड़ी, महिपाल रेड्डू, प्रद्युमन जोशीला आदि ने संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और महिलाओं के उत्थान व प्रगति पर चर्चा की। कार्यक्रम की आयोजक सुनीता रेड्डू ने सभी आए हुए मेहमानों का स्वागत किया और एक कविता के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री सीमा शर्मा, मुकेश कुम्भा, प्रोमिला पूनिया, रवीना, रामचंद्र गंगवा, अनिल गोदारा, महेंद्र गंगवा, सुशीला सांगवान, प्रियंका, राज मिश्रा सहित काफी उपस्थित रहे।

Statement of Ranbir Gangwa

Read Also : Mark MRP On Agricultural Implements कृषि उपकरणों व यंत्रों पर एमआरपी अंकित करने के निर्देश

Read Also : Womens Day 2022 Special Story ऑस्ट्रेलिया में संजौली को बनाया था 1 दिन के लिए पार्लियामेंट का सदस्य

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE