Statement Of Ashok Arora आम जनता की जेबों पर डाका डाल रही है भाजपा सरकार : अशोक अरोड़ा

0
278
Statement Of Ashok Arora

Statement Of Ashok Arora आम जनता की जेबों पर डाका डाल रही है भाजपा सरकार : अशोक अरोड़ा

  • 2 वर्षों में खुदरा व्यापार की वस्तुओं की बढी 44 प्रतिशत कीमतें
  • यूपीए सरकार के दौरान 400 रूपए में मिलने वाला सिलेंडर आज हुआ एक हजार के पार : अरोड़ा

इशिका ठाकुर, कुरुक्षेत्र :

Statement Of Ashok Arora : हरियाणा के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा है कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार लोगों की जेबों पर डाका डालने का कार्य कर रही है। यूपीए सरकार में 400 रूपए का मिलने वाला रसोई गैस सिलेंडर आज एक हजार के भी पार हो गया है। (Statement Of Ashok Arora) आज फिर रसोई गैस सिलेंडर के दाम 50 रूपए बढा दिए गए हैं। सरकार द्वारा महंगाई के कारण आमजन की कमर तोडऩे का कार्य किया जा रहा है। रसोई गैस से सीधा आम लोगों खासकर गृहणियों का वास्ता रहता है और ये बढ़ोतरी वापिस होनी चाहिए। अशोक अरोड़ा ने मांग की कि बढती महंगाई के बीच सरकार को खुदरा व्यापार की चीजों पर टैक्स कम कर आमजन को राहत देने का कार्य करे।

खुदरा व्यापार की कीमतोंं मे 44 प्रतिशत तक की बढोतरी

अशोक अरोड़ा ने कहा कि पिछले 2 सालों में खुदरा व्यापार की कीमतोंं मे 44 प्रतिशत तक की बढोतरी हो गई है। डीजल व पैट्रोल के दाम लगातार बढाए जा रहे हैं जिससे हर आम जरूरत की वस्तु भी महंगी हो गई है। लोगों के काम धंधे ठप्प होने की कगार पर हैं (Statement Of Ashok Arora) और बढती महंगाई के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। आज सरकार सिर्फ इस प्रकार की योजना बनाती है कि लोगों की जेबों से पैसा कैसे निकले। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि सरकार कहती है कि रिवैन्यू क्लेक्शन बढा है लेकिन यह तो महंगाई के कारण बढा है। रजिस्ट्री चार्ज पहले महिला के लिए 3 प्रतिशत था जिसे बढाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है।

टैक्स पर टैक्स लगाया जा रहा

वहीं अन्य 5 प्रतिशत से बढाकर 7 प्रतिशत तक कर दिया गया है। सरकार लोगों को लूटने का कोई भी अवसर नही छोड़ रही है टैक्स पर टैक्स लगाया जा रहा है। सरकार में बैठे लोगों को यह समझना चाहिए कि सरकार पैसा कमाने का धंधा नही है बल्कि इस बात पर विचार करना चाहिए कि प्रदेश के लोगों को साहुलियतें कैसे दें। (Statement Of Ashok Arora) कांग्रेस राज में हर क्षेत्र में नंबर वन होने वाला हरियाणा प्रदेश आज बेरोजगारी व भ्रष्टाचार में नंबर वन पहुंच गया है। आए दिन घोटाले हो रहे हैं। जांच के नाम पर एसआईटी तो गठित कर दी जाती है लेकिन परिणाम कोई सामने नही आता। अब समय दूर नही जब प्रदेश से इस निकम्मी भाजपा-जजपा सरकार को लोग यमुना पार पहुंचाने का काम करेंगें।

Also Read : भ्रष्टाचार के मामले में मेरा कोई सगा नही, दोषी नहीं बख्शा जाएगा

SHARE