Statement Of Anish Yadav आम हड़ताल के दृष्टिगत जिला में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त : जिलाधीश अनीश यादव

0
250
Statement Of Anish Yadav

Statement Of Anish Yadav

प्रवीण वालिया, करनाल :
केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों एवं अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी मांगों के संबंध में सम्पूर्ण देश में 28 व 29 मार्च यानि दो दिन की आम हड़ताल का आह्वान किया गया है। प्रशासन द्वारा इस हड़ताल को मद्देनज़र रखते हुए जिला में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधीश अनीश यादव ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22 व 23 के अंतर्गत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए अधिकारियों को डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

जिलाधीश के जारी आदेशों के अनुसार डयूटी मैजिस्ट्रेट की नियुक्ति थाना वाईज की गई है। ये सभी डयूटी मैजिस्ट्रेट संबंधित थाना क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने पर कड़ी नजर रखेंगे। इनमें थाना करनाल शहर के लिए सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी करनाल, थाना सेक्टर-32,33 के लिए खंड कृषि अधिकारी करनाल, थाना सिविल लाईन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी करनाल, थाना रामनगर के लिए सचिव रेड क्रॉस सोसायटी करनाल, थाना सदर के लिए जिला उद्यान अधिकारी करनाल, थाना बुटाना के लिए सचिव नगर पालिका नीलोखेड़ी, थाना तरावड़ी के लिए सचिव नगर पालिका तरावड़ी तथा थाना निगदू के लिए खंड कृषि अधिकारी निसिंग के नाम शामिल है।

इसी प्रकार थाना इंद्री के लिए खंड कृषि अधिकारी इंद्री, थाना घरौंडा के लिए खंड शिक्षा अधिकारी घरौंडा, थाना कुंजपुरा के लिए खंड शिक्षा अधिकारी इंद्री, थाना मधुबन के लिए सचिव मार्किट कमेटी घरौंडा, थाना निसिंग के लिए सचिव नगर पालिका निसिंग, थाना असंध के लिए खंड कृषि अधिकारी असंध व थाना मुनक के लिए खंड शिक्षा अधिकारी असंध को डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

जिलाधीश के आदेशानुसार उपमंडल मैजिस्ट्रेट करनाल, घरौंडा, इंद्री व असंध अपने-अपने उपमंडल में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऑल ओवर इंचार्ज होंगे। पुलिस अधीक्षक करनाल द्वारा संबंधित थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए गए है कि उपरोक्त संबंधित अधिकारियों द्वारा सम्पर्क किए जाने पर उन्हें उक्त प्रयोजन हेतु आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेंगे ताकि जिला में कानून एवं शांति व्यवस्था बनी रहे।

Read Also : Bharat Bandh Today LIVE ट्रेड यूनियनों ने दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का किया आह्वान

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE