Ganga Dussehra 2026 : गंगा दशहरा पर गंगनहर घाट में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

0
136
On Ganga Dussehra, a wave of faith surged at Ganga Canal Ghat, devotees took a holy dip.

Ganga Dussehra 2026 (आज समाज नेटवर्क) गाजियाबाद। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सोमवार को गंगनहर घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाट पहुंचने लगे और आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना व दान-पुण्य किया। पूरे घाट क्षेत्र में धार्मिक माहौल देखने को मिला।श्रद्धालुओं ने गंगा मैया की विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे स्नान के लिए पहुंचे, जिससे घाट परिसर में मेले जैसा दृश्य नजर आया।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से गंगनहर घाट पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। घाट पर पुलिस बल के साथ पीएसी फ्लड कंपनी के गोताखोर लगातार गश्त करते रहे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार मुस्तैद दिखाई दिए। सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाया।

  • TAGS
  • [post_tags]