आरोपियों ने चार दिन तक पीड़िता को बनाए रखा बंधक, दुष्कर्म का मुख्य आरोपी छात्रा का पुराना दोस्त
UP Crime News (आज समाज), लखनऊ : दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा से लखनऊ के एक फ्लैट में चार दिन तक गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने छात्रा को धोखे से मिलने के लिए बुलाया और फिर उसे एक फ्लैट में ले गए। इसके बाद उन्होंने वहां पर पीड़िता को बंधक बना लिया और लगातार चार दिन तक उससे गैंगरेप करते रहे। इसके बाद आरोपियों ने छात्रा को दोबारा से ट्रेन में बैठा दिया और खुद फरार हो गए। पीड़ित छात्रा ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को आपबीती सुनाई जिसके बाद पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।
यह है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा ने दिल्ली के आनंद विहार थाने में एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर में छात्रा ने बयान दिया है कि वह दिल्ली विश्वविद्यालय से सनातक की पढ़ाई पूरी कर रही है। छात्रा कॉलेज में छुट्टी होने पर एक मई को जौनपुर स्थित अपने घर गई थी। परीक्षा का एडमिट कार्ड लेने के लिए वह 15 मई को सुहेलदेव एक्सप्रेस से दिल्ली लौट रही थी। रास्ते में पुराने दोस्त जौनपुर के जलालपुर के बहरीपुर निवासी शिवम यादव ने मेसेज कर चारबाग स्टेशन पर मिलने के लिए कहा।
चारबाग पहुंचने पर शिवम और सनी यादव ने उसे ट्रेन से उतार लिया। बहाने से सुशांत गोल्फ सिटी स्थित फ्लैट पर ले गए। वहां शिवम ने नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड कॉफी पिलाने के बाद दुष्कर्म किया। 16 मई को सनी ने भी गलत काम किया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। शिवम ने दवा दी, लेकिन छात्रा ने मना कर दिया। छात्रा के अनुसार 17 मई को शिवम का तीसरा दोस्त फ्लैट पहुंचा। तीनों ने गलत काम किया। तीनों आरोपी चार दिन तक बंधक बनाकर उसका शोषण करते रहे। वे बाहर जाते समय फ्लैट को बाहर से बंद कर देते थे। आरोपियों ने शोर न मचाने की धमकी भी दी थी।
18 मई को दोबारा छात्रा को ट्रेन में बैठाकर हुए फरार
18 मई को आरोपी छात्रा को चारबाग स्टेशन पर सुहेलदेव एक्सप्रेस में बैठाकर भाग गए। बरेली पहुंचने पर छात्रा ने पिता को कॉल कर घटना की जानकारी दी। 20 मई को छात्रा ने दिल्ली के आनंद विहार थाने में एफआईआर दर्ज कराई। एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरापी सलाखों के पीछे होंगे।
ये भी पढ़ें : Petrol-Diesel Price Update : जनता पर चला महंगाई का चाबुक


