Amritsar Crime News : सीमा पार से मंगवाते थे हथियार व नशा, 8 पिस्तौल, 8.5 किलो हेरोइन के साथ 9 गिरफ्तार

0
84
Amritsar Crime News : सीमा पार से मंगवाते थे हथियार व नशा, 8 पिस्तौल, 8.5 किलो हेरोइन के साथ 9 गिरफ्तार
Amritsar Crime News : सीमा पार से मंगवाते थे हथियार व नशा, 8 पिस्तौल, 8.5 किलो हेरोइन के साथ 9 गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपी विदेश में बैठे सरगना के ईशारों पर करते थे वारदात, आरोपियों से 12.95 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद

Amritsar Crime News (आज समाज), अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बार फिर से अपराधियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 9 आरोपियों को आठ अवैध पिस्तौल, 8.536 किलो हेरोइन और 12.95 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। इस तरह से पुलिस ने एक ही दिन में नशा और अवैध हथियारों की सप्लाई के तीन प्रमुख नेटवर्कों का पर्दाफाश किया है।

यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान दरशन सिंह उर्फ चन्ना (25) निवासी गांव रानियां जो वर्तमान में जंड पीर कॉलोनी, अमृतसर में रह रहा था; सतनाम सिंह (46) निवासी गांव मांझ, अमृतसर; महावीर सिंह (34) निवासी गांव राजोके, तरन तारन; लवप्रीत सिंह उर्फ फूला उर्फ लव (24) निवासी करतार नगर, अमृतसर; हरमन सिंह उर्फ हम्मा (23) और नरिंदर सिंह उर्फ रोबा (26) दोनों निवासी काले घणूपुर, अमृतसर; करन सिंह उर्फ करन (22) निवासी गांव भिखीविंड, तरन तारन; गुरजंट सिंह उर्फ घुड्डा (24) और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (21) दोनों निवासी भल्ला कॉलोनी, अमृतसर के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में यह पता चला

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हथियारों और नशे के मामलों में शामिल ये आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे, जिनसे ये अवैध हथियारों और हेरोइन की खेपें प्राप्त करके आगे अन्य आपराधिक तत्वों को सप्लाई करते थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में अन्य व्यक्तियों की पहचान और नशा तस्करी तथा अवैध हथियारों की सप्लाई के व्यापक नेटवर्क को पूरी तरह से नष्ट करने के लिए आगे-पीछे के संबंधों की जांच जारी है।

इस तरह मिली पुलिस को सफलता

पहले आॅपरेशन की जानकारी साझा करते हुए पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर आरोपी दरशन उर्फ चन्ना और सतनाम सिंह को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल बरामद कीं। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा किए गए खुलासों के आधार पर उनके दो साथियों महावीर सिंह और लवप्रीत उर्फ लव को चार अवैध पिस्तौलों सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

कड़ियों से कड़ियां मिलती गई

इन चारों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हेरोइन के व्यापार के लिए एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत मामलों के अलावा शस्त्र अधिनियम और चोरी के मामले शामिल हैं।

दूसरे आॅपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए सीपी ने बताया कि खुफिया जानकारी पर तीव्र कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने हरमन उर्फ हम्मा, नरिंदर उर्फ रोबा और करन को काबू करके उनके कब्जे से 3.5 किलो हेरोइन, एक पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और 12.10 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद कर ली। इसके अलावा पुलिस टीमों ने आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जा रहे उनके मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।

सीपी हरमनबीर सिंह ने बताया कि एक अन्य बड़े आॅपरेशन में पुलिस टीमों ने गुरजंट उर्फ घुड्डा और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 5.01 किलो हेरोइन, एक पिस्तौल और 85,000 रुपये ड्रग मनी बरामद की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं और अवैध रूप से हेरोइन की तस्करी में शामिल थे।

  • TAGS
  • [post_tags]