Amritsar Crime News : अमृतसर में हथियारों सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

0
237
Amritsar Crime News : अमृतसर में हथियारों सहित तीन बदमाश गिरफ्तार
Amritsar Crime News : अमृतसर में हथियारों सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

कई गैंगवार और जबरन वसूली में शामिल रहे हैं पकड़े गए आरोपी

Amritsar Crime News (आज समाज), अमृतसर : स्टेट स्पेशल आॅपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) जालंधर ने केंद्रीय एजेंसी के समन्वय के माध्यम से अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने विदेश-आधारित हैंडलरों से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का पदार्फाश करके इसके तीन गुर्गों को तीन आधुनिक पिस्तौलों (विदेशी) और गोला-बारूद सहित गिरफ्तार किया है।

यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बटाला के वड्डा थेथरके निवासी अनमोल सिंह उर्फ मोहला, बटाला के शाहपुर जाजन निवासी जगरूप सिंह उर्फ रूपा और अमृतसर के गेट हकीमां स्थित कवरियां वाली पुली के निवासी मोहित कुमार उर्फ जोबन के रूप में हुई है। यह सफलता एक अन्य आरोपी को पहले 26 आधुनिक हथियारों, जिनमें एक एके-47 राइफल और 25 पिस्तौलें शामिल थीं, सहित गिरफ्तार किए जाने के कुछ समय बाद ही सामने आई है।

विदेश में बैठे गैंगस्टर पर करते थे कार्रवाई

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विदेश-आधारित गैंगस्टरों के निदेर्शों पर काम कर रहे थे, जो पंजाब में गैंगवार, जबरन वसूली और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल हैं। अपने हैंडलरों के निदेर्शों पर उक्त आरोपी हथियारों की खेप हासिल करके आगे आपराधिक कार्रवाइयों को अंजाम देते थे। डीजीपी ने कहा कि समग्र नेटवर्क का पता लगाने, अन्य आरोपियों की पहचान, पिछली आपराधिक गतिविधियों की गुत्थी सुलझाने और विदेशी हैंडलरों के इशारे पर काम कर रहे संगठित अपराध सिंडिकेट के खात्मे आदि को केंद्र में रखकर आगे की जांच की जा रही है।

इस तरह मिली पुलिस को सफलता

कार्रवाई के विवरण साझा करते हुए एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर आॅपरेशन में पुलिस टीमों ने अनमोल उर्फ मोहला, जगरूप उर्फ रूपा और मोहित उर्फ जोबन को तीन विदेशी एवं आधुनिक पिस्तौलों और गोली-बारूद सहित गिरफ्तार कर लिया। एआईजी ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अनमोल और मोहित सितंबर 2025 में कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर में दर्ज हत्या के मामले और जून 2026 में बटाला में दर्ज हत्या की कोशिश के मामले में भी शामिल थे। इसके अलावा अनमोल और उसके साथियों को ऐसे कई अन्य काम भी सौंपे गए थे, जिन्हें पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया।

  • TAGS
  • [post_tags]