Punjab News Update : टैक्स चोरी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : चीमा

0
741
Punjab News Update : टैक्स चोरी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : चीमा
Punjab News Update : टैक्स चोरी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : चीमा

लुधियाना में बड़ी कार्रवाई के दौरान धोखाधड़ी वाले डेबिट नोट और खाली ट्रांसपोर्ट दस्तावेज बरामद: हरपाल सिंह चीमा

Punjab News Update (आज समाज), चंडीगढ़ : प्रदेश के वित्त, आबकारी एवं कर मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने एक बार फिर से यह कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा टैक्स चोरी को पूरी तरह से खत्म करने के लिए विशेष मुहिम जारी की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में टैक्स चोरी करने वाले किसी भी रूप में बख्शे नहीं जाएंगे। स्टेट इंटेलिजेंस एंड प्रिवेंटिव यूनिट (सिप्पू) द्वारा हासिल की गई एक बड़ी सफलता की घोषणा की।

कार्रवाई के विवरण साझा करते हुए वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि कर विभाग ने एक बेहद संगठित फर्जी बिलिंग नेटवर्क को सफलतापूर्वक ध्वस्त करते हुए मैसर्स एपीआई प्लास्टिक रिसाइक्लर्स प्राइवेट लिमिटेड, लुधियाना के डायरेक्टर एवं अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता परमजीत सिंह को 85.4 करोड़ रुपये के फर्जी लेन-देन पर गलत तरीके से फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने और 15.56 करोड़ रुपये का बड़ा जीएसटी घोटाला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

योजनाबद्ध तरीके से दे कर रहे थे टैक्स चोरी

जांच के बारे में विस्तार से बताते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि आरोपी फर्म योजनाबद्ध और संगठित टैक्स चोरी में शामिल थी। उन्होंने बिना वास्तविक रूप से माल प्राप्त किए, कई राज्यों में गैर-मौजूद और धोखाधड़ी वाली फर्मों द्वारा जारी किए गए फर्जी चालानों (बिलों) के आधार पर फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लिया। आगे खुलासा करते हुए आबकारी एवं कर मंत्री ने कहा कि हमारी खुफिया टीमों ने यह भी पाया कि लेन-देन में शामिल कई सप्लायर फर्मों को संबंधित जीएसटी अधिकारियों द्वारा पहले ही स्वत: रद्द, निलंबित या गैर-कार्यशील घोषित किया जा चुका था। अब तक सामने आई कुल धोखाधड़ी 15.56 करोड़ रुपये की है और यह आंकड़ा आगे और बढ़ सकता है क्योंकि हमारी जांच अभी भी सख्ती से जारी है।

इस तरह मिली विभाग को सफलता

धोखाधड़ी के जटिल जाल का पर्दाफाश करते हुए आबकारी एवं कर मंत्री ने कहा कि मैं हमारे विभाग द्वारा ई-वे बिलों और फास्टैग टोल डेटा के किए गए विस्तृत विश्लेषण की सराहना करता हूं। इस विश्लेषण ने निर्णायक रूप से यह साबित कर दिया कि ट्रांसपोर्ट दस्तावेजों में दर्शाए गए वाहन माल की घोषित आवाजाही से बिल्कुल मेल न खाने वाले स्थानों पर पाए गए थे, जो यह साबित करता है कि वास्तव में कोई ढुलाई नहीं हुई थी। हमारी जांच में ऐसे 407 अत्यधिक संदिग्ध वाहन आवागमन का खुलासा हुआ है, जिनमें 2.65 करोड़ रुपये से अधिक का फर्जी आईटीसी शामिल है।

  • TAGS
  • [post_tags]