Punjab Breaking News : ग्रामीण विकास में सरपंचों की भूमिका अहम : सीएम

0
240
Punjab Breaking News : ग्रामीण विकास में सरपंचों की भूमिका अहम : सीएम
Punjab Breaking News : ग्रामीण विकास में सरपंचों की भूमिका अहम : सीएम

कहा, सरपंच गांवों में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराएं

Punjab Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रदेश के सभी सरपंचों से अपील की कि विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं और किसी प्रकार की शिकायत की गुंजाइश न रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास तभी संभव है जब गांव समृद्ध और विकसित होंगे। गांवों को विकसित करने में पंचायत और सरपंच अहम भूमिका निभाते हैं। मान ने सरपंचों, पंचायतों, पंचायत समितियों और जिÞला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य हर गांव को शहरों के बराबर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

सामुदायिक केंद्रों को पूरा करने को प्राथमिकता दें

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामुदायिक केंद्रों को पूरा करने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि आम लोगों को अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि विकास कार्यों के लिए अधिकारियों के बीच पूर्ण समन्वय होना चाहिए और आश्वासन दिया कि पंचायतों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने घोषणा की कि हर गांव को मिनी-बस सेवा के माध्यम से जोड़ा जाएगा और युवाओं को बस परमिट जारी किए जाएंगे।

सीएम ने नवनिर्वाचित सदस्यों को दी बधाई

इससे पहले मुख्यमंत्री ने जिला परिषदों और ब्लॉक समितियों के नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और उनसे लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से काम करने की अपील की। उन्होंने बताया कि उनका शपथ ग्रहण समारोह जनवरी के पहले सप्ताह में होगा, जिसके बाद मगसीपा (महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट आॅफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) में उनके कर्तव्यों और जिÞम्मेदारियों को लेकर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने संतोष व्यक्त किया कि विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जो एक सकारात्मक संकेत है, क्योंकि पहली बार हर गांव में विकास कार्य सक्रिय रूप से चल रहे हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]