Punjab News: पाकिस्तानी ड्रोन पकड़वाने पर पंजाब पुलिस देगी बड़ा इनाम, ड्रग्स तस्करी रोकने की अनोखी पहल

0
151
pakistani drones in Punjab, ₹25000 reward for Pakistani drone information, Punjab Police drone reward announcement, Pakistani drone drug smuggling in Punjab, heroin smuggling through drones in Firozpur, Punjab border drone smuggling crackdown, पाकिस्तानी ड्रोन, पंजाब पुलिस, ड्रोन से नशा तस्करी, फिरोजपुर में हेरोइन बरामदगी
पंजाब पुलिस ने पाकिस्तानी ड्रोन्स को पकड़ने के लिए नई रणनीति बनाई है।

Punjab Police Latest News: पंजाब में सीमा पार से ड्रग्स और हथियारों की तस्करी लंबे समय से हो रही है। पहले ये ड्रोन रात के अंधेरे का फायदा उठाते थे, लेकिन अब दिन के उजाले में भी ड्रोन के जरिए हेरोइन और हथियार तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। तस्कर इन खेपों को ठिकाने तक पहुंचाने के लिए युवाओं और नाबालिग बच्चों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। बढ़ती ड्रोन एक्टिविटी और नशे की तस्करी पर लगाम कसने के लिए पंजाब पुलिस ने अब नई रणनीति अपनाई है। फिरोजपुर रेंज के डीआईजी स्नेहदीप शर्मा ने सीमावर्ती गांवों के लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध या पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई देता है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। ड्रोन पकड़वाने में मदद करने वाले व्यक्ति को प्रति ड्रोन 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रहेगी।

सीमावर्ती गांवों में तेज हुआ तलाशी अभियान

पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थ और हथियार भेजे जाने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने सीमावर्ती इलाकों में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) तेज कर दिया है। पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय नए और पुराने तस्करों की सूची तैयार की है। इसके अलावा ऐसे लोगों पर भी नजर रखी जा रही है, जिनका अतीत में पाकिस्तान आना-जाना रहा है। इसी सूची के आधार पर संवेदनशील गांवों में पुलिस और बीएसएफ की टीमें घर-घर जाकर तलाशी अभियान चला रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य ड्रोन के जरिए आने वाली नशे और हथियारों की खेप को रोकने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर तस्करी के नेटवर्क की पहचान करना भी है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

फिरोजपुर में 435 किलो हेरोइन हुई थी बरामद

पंजाब से लगती भारत-पाकिस्तान सीमा पर हाल के महीनों में ड्रोन के जरिए हेरोइन और हथियार भेजने की घटनाएं लगातार सामने आई हैं। फिरोजपुर पुलिस के मुताबिक, अकेले जिले में पिछले कुछ महीनों के दौरान करीब 435 किलो हेरोइन बरामद की गई है। इसके अलावा एएनटीएफ, काउंटर इंटेलिजेंस और बीएसएफ की ओर से चलाए गए अलग-अलग अभियानों में भी हेरोइन और हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार हुसैनीवाला बॉर्डर और ममदोट क्षेत्र के घने जंगल और सतलुज नदी से लगे इलाकों का फायदा तस्कर उठा रहे हैं। नदी का कुछ हिस्सा सीमा के दोनों ओर आने-जाने और बदलते जलप्रवाह के कारण सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती पैदा करता है। ऐसे दुर्गम इलाकों में ड्रोन से गिराई गई खेप को तलाशना और तस्करों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

तस्करों के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई

फिरोजपुर के एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के दौरान करीब 435 किलो हेरोइन बरामद की है। अब उन गांवों में विशेष कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, जहां पाकिस्तानी ड्रोनों की गतिविधियां अधिक सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से तैयार की गई सूची के आधार पर पुराने और नए तस्करों की गतिविधियों की जांच की जा रही है और संदिग्ध नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का मानना है कि ड्रोन की सूचना देने और उन्हें पकड़वाने में ग्रामीणों की भागीदारी नशे और हथियारों की तस्करी पर रोक लगाने में अहम साबित हो सकती है।

  • TAGS
  • [post_tags]