Punjab BJP News : पंजाब को डबल इंजन सरकार की जरूरत : भाजपा

0
206
Punjab BJP News : पंजाब को डबल इंजन सरकार की जरूरत : भाजपा
Punjab BJP News : पंजाब को डबल इंजन सरकार की जरूरत : भाजपा

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने मुक्तसर की धरती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

Punjab BJP News (आज समाज), चंडीगढ़ / श्री मुक्तसर साहिब : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 40 मुक्तों की पावन धरती श्री मुक्तसर साहिब में माघी मेले के अवसर पर पहली बार लोगों को संबोधित किया। वे भारतीय जनता पार्टी पंजाब द्वारा आयोजित पहली कांफ्रेंस के दौरान रैली को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने आप सरकार पर किसानों से किए गए वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चार साल बीत जाने के बावजूद पंजाब के किसान आज भी न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसके विपरीत, हरियाणा में भाजपा की डबल इंजन सरकार किसानों को एमएसपी पर फसल खरीद, समय पर भुगतान, फसल नुकसान का मुआवजा, स्वास्थ्य योजनाओं और सामाजिक कल्याण योजनाओं का लाभ दे रही है।

सिख इतिहास शौर्य और बलिदान का प्रतीक

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सिख इतिहास शौर्य, बलिदान और सत्य के मार्ग का प्रतीक है। उन्होंने 40 मुक्तों की अद्वितीय शहादत को नमन करते हुए कहा कि भाई महा सिंह और माई भागो जी के नेतृत्व में मुक्तों ने दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चरणों में अपने प्राण न्यौछावर कर सच्ची मुक्ति प्राप्त की।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने अपने संबोधन में 40 मुक्तों की शहादत को नमन करते हुए श्री मुक्तसर साहिब की पवित्र धरती से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि शहादत, त्याग और गुरु साहिबानों के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

पंजाब में सिख मर्यादाओं के खिलाफ चल रही मुहिम

आज पंजाब में सिख मर्यादाओं और गुरु परंपराओं के खिलाफ सोची-समझी मुहिम चलाई जा रही है। 1984 के सिख नरसंहार का हवाला देते हुए तरुण चुग ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक आरोपियों को बचाया, लेकिन 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मामले फिर से खोले गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई। उन्होंने कांग्रेस के मौजूदा पंजाबी नेताओं से इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण भी मांगा। भाजपा नेता ने लोगों से अपील की कि गुरु घरों और पंजाबियत के सम्मान के लिए एकजुट होकर भाजपा का साथ दें और ह्लगुरुओं का अपमान करने वाली ताकतोंह्व को सत्ता से बाहर करें।

हम प्रतिबद्धता से आगे बढ़ रहे : जाखड़

पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने माघी के पावन पर्व पर पहली बार श्री मुक्तसर साहिब में आयोजित राज्य स्तरीय कांफ्रेंस के दौरान 40 मुक्तों की महान शहादत को नमन करते हुए कहा कि पार्टी गुरु साहिबानों के आशीर्वाद से पंजाब की बेहतरी के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझती है और मौजूदा मुश्किल दौर से राज्य को बाहर निकालने की क्षमता केवल भाजपा के पास है।

  • TAGS
  • [post_tags]