Punjab Breaking News : पंजाब सरकार महिलाओं के खाते में जल्द डालेगी 1500 रुपए

0
217
Punjab Breaking News : पंजाब सरकार महिलाओं के खाते में जल्द डालेगी 1500 रुपए
Punjab Breaking News : पंजाब सरकार महिलाओं के खाते में जल्द डालेगी 1500 रुपए

पंजाब कैबिनेट ने मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू करने को हरी झंडी, योजना के तहत 9300 करोड़ रुपए का प्रबंध

Punjab Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए और बाकी सभी महिलाओं को 1000 रुपए सम्मान राशि मिलेगी। इस योजना से पंजाब की 97 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को लाभ पहुंचेगा।

यह फैसला मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान लिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना पूरे राज्य में शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1500 रुपए और बाकी सभी महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह सम्मान राशि दी जाएगी।

महिलाओं को सशक्त व मजबूत बनाएगी योजना

यह योजना महिलाओं को स्वतंत्र और सशक्त बनाकर उनकी प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगी। यह स्कीम महिलाओं को वित्तीय रूप से मजबूत करेगी, जिससे वे बचत और निवेश कर सकेंगी तथा घर-परिवार के लिए जरूरी इच्छाओं को पूरा करने में सक्षम बनेंगी। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार ने पहले ही सामाजिक कल्याण और मानव विकास के क्षेत्र में बेमिसाल प्रगति की है, हालांकि राज्य भर में बड़ी संख्या में महिलाएं, खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से संबंधित महिलाएं, वित्तीय सुरक्षा की कमी का सामना करती हैं। पारिवारिक कल्याण में सुधार करने, लिंग समानता को बढ़ावा देने और सामाजिक-आर्थिक फैसले लेने में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए महिलाओं को वित्तीय रूप से मजबूत करना अत्यंत जरूरी है।

97 प्रतिशत महिलाओं को मिलेंगे एक हजार रुपए

इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने आगे कहा कि इस योजना से 97 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को लाभ मिलने की संभावना है, जो इसे देश की सबसे महिला-हितैषी सामाजिक सुरक्षा पहलों में शामिल करता है। यह योजना राज्य भर में महिलाओं को सीधी आर्थिक सहायता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और महिलाओं के सशक्तिकरण के तहत उनके लिए वित्तीय स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के प्रति सरकार के विजन को दर्शाती है।

  • TAGS
  • [post_tags]