Chandigarh Crime News : पुलिस ने 19 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

0
848
Chandigarh Crime News : पुलिस ने 19 नशा तस्कर किए गिरफ्तार
Chandigarh Crime News : पुलिस ने 19 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपियों से भारी संख्या में हथियार बरामद

Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : प्रदेश से नशे को पूरी तरह से खत्म करने के लिए पंजाब सरकार ने एक विशेष अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत हर रोज पुलिस टीमें प्लानिंग करके प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करती हैं। इस कार्रवाई के तहत न केवल पुलिस तस्करों को गिरफ्तार करके उन्हें सलाखों के पीछे भेज रही है बल्कि पकड़े गए आरोपियों से नशे की खेप भी बरामद कर रही है।

इसी कड़ी के चलते पुलिस ने अपना अभियान जारी रखते हुए कुल 19 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 354 ग्राम हेरोइन, 20 नशीली गोलियां तथा 620 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 486 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 70,711 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 10 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया।

गैंगस्टरों से संबंधित 674 ठिकानों पर की छापेमारी

राज्य में चल रहे निर्णायक अभियान गैंगस्टरों ते वार के 161वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 674 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि ह्यगैंगस्टरों ते वारह्ण झ्र पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक लड़ाई है, जिसे 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था।

एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं। 161वें दिन पुलिस टीमों ने 2 हथियारों सहित 382 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरूआत के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या 42,160 हो गई।

पांच पीओ भी चढ़े पुलिस के हत्थे

इसके अलावा 169 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 5 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया। लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के संबंध में सूचना भी दे सकते हैं।

 

  • TAGS
  • [post_tags]