Punjab Breaking News : अमृतसर में अपना नेटवर्क मजबूत कर रहा पाकिस्तानी आतंकी व गैंगस्टर शहजाद भट्टी, सैन्य प्रतिष्ठानों को बना सकता है निशाना

0
101
Punjab Breaking News : अमृतसर में अपना नेटवर्क मजबूत कर रहा पाकिस्तानी आतंकी व गैंगस्टर शहजाद भट्टी, सैन्य प्रतिष्ठानों को बना सकता है निशाना
Punjab Breaking News : अमृतसर में अपना नेटवर्क मजबूत कर रहा पाकिस्तानी आतंकी व गैंगस्टर शहजाद भट्टी, सैन्य प्रतिष्ठानों को बना सकता है निशाना

सुरक्षा एजेंसियों ने अमृतसर सैन्य ठिकानों को लेकर जारी किया हाई अलर्ट

Punjab Breaking News (आज समाज), अमृतसर : अमृतसर जिले के सीमा से लगते गांवों में युवाओं को अपने जाल में फंसाकर पाकिस्तानी आतंकी व गैंगस्टर शहजाद भट्टी अपना नेटवर्क मजबूत कर रहा है। इसके लिए वह युवाओं को कई तरह के लालच भी दे रहा है। यह जानकारी सुरक्षा एजेंसियों से को मिले खुफिया इनपुट के बाद सामने आई है।

खुफिया इनपुट के मुताबिक भट्टी के नेटवर्क द्वारा अमृतसर के सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की संभावित साजिश की जानकारी मिली है। इनपुट में पाकिस्तान में मौजूद दो कथित आॅपरेटिव्स राणा भाई और मलिक के नाम सामने आए हैं। साथ ही खासा छावनी और ब्यास के पास स्थित बुड्ढा थेह सैन्य ठिकाने की कथित रेकी किए जाने की बात भी सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियां इनपुट के आधार पर सतर्कता बढ़ाकर मामले की जांच कर रही हैं।

खासा छावनी को निशाना बनाने की हुई थी कोशिश

यह अलर्ट इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि इसी साल 5 मई को खासा छावनी की बाहरी दीवार के पास कम तीव्रता वाला धमाका हुआ था। पंजाब पुलिस के मुताबिक, इस घटना में आईईडी का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, उस घटना और शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े ताजा इनपुट के बीच अभी तक कोई सीधा संबंध सामने नहीं आया है।

स्थानीय लोगों की हरकतों पर भी पैनी नजर

सुरक्षा एजेंसियां पाकिस्तान से संचालित आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। आशंका है कि ऐसे नेटवर्क पंजाब में स्थानीय लोगों की मदद से हथियारों की सप्लाई, भर्ती और लक्षित हिंसा को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं। ज्ञात रहे कि पंजाब की एक लंबी सीमा पाकिस्तान के साथ लगती है। यहां पर काफी संख्या में जमीनें भी सरहद पर लगी तार के आरपार हैं। यही कारण है कि पाकिस्तान में बैठे असमाजिक तत्व आसानी से भारतीय नागरिकों के साथ संपर्क बना लेते हैं और फिर युवाओं को रुपए का लालच देकर या फिर धार्मिक जज्बातों में फंसाकर उनसे देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिलाते हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]