Punjab Breaking News : नागरिक केंद्रित सेवाओं में नए युग की शुरुआत : मान

0
324
Punjab Breaking News : नागरिक केंद्रित सेवाओं में नए युग की शुरुआत : मान
Punjab Breaking News : नागरिक केंद्रित सेवाओं में नए युग की शुरुआत : मान

मुख्यमंत्री ने बटाला में नए बने तहसील कॉम्प्लेक्स को जनता को समर्पित किया

Punjab Breaking News (आज समाज), बटाला : पंजाब सरकार जनता की भलाई के लिए लगातार प्रयासरत है। हमारा यह प्रयास है कि लोगों को सेवाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सके। इसके लिए लगातार कोशिश की जा रही है। यह कहना है प्रदेश के सीएम भगवंत सिंह मान का जो बटाला में नव निर्मित तहसील कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन अवसर के दौरान बोल रहे थे। सीएम मान ने कहा कि आज सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही।

हमने नागरिक केंद्रित सेवाओं को लेकर एक नए युग की शुरुआत की है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नया तहसील कॉम्प्लेक्स 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें इस पवित्र शहर के विकास में योगदान देने का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस नए कॉम्प्लेक्स के निर्माण से अब 314 गांवों के लोग एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

छह विस क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा लाभ

भगवंत सिंह मान ने कहा कि बटाला उपमंडल के अलावा विधानसभा क्षेत्र फतेहगढ़ चूड़ियां, कादियां, श्री हरगोबिंदपुर साहिब और बटाला के साथ-साथ डेरा बाबा नानक और काहनूवां के कुछ गांव इस तहसील के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार छह विधानसभा क्षेत्रों के निवासियों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस कॉम्प्लेक्स की नींव 4 जनवरी 2024 को रखी गई थी और यह डेढ़ एकड़ भूमि में बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस तहसील कॉम्प्लेक्स में एसडीएम, तहसीलदार, कानूनगो और पटवारियों के कार्यालयों के साथ एक नागरिक सेवा केंद्र भी स्थापित किया गया है।

नागरिक और प्रशासनिक कार्य आसानी से होंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कॉम्प्लेक्स में एक अत्याधुनिक ई-रजिस्ट्री कार्यालय भी बनाया गया है और जनता की सुविधा के लिए लिफ्ट की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि यहां आरामदायक बैठने की व्यवस्था, साफ पेयजल की सुविधा और एक उत्कृष्ट प्रतीक्षालय (वेटिंग रूम) भी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह नया तहसील कॉम्प्लेक्स न्यायिक परिसर और पुलिस लाइन के पास स्थित है, जिससे नागरिकों के प्रशासनिक कार्य और भी सरल हो जाएंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि न केवल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बल्कि पूरी कांग्रेस नेतृत्व राजशाही मानसिकता से ग्रसित है, जिसके कारण वे आम लोगों के विरुद्ध अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब राजा वड़िंग ने ऐसा असंवेदनशील बयान दिया है — यह तो इन घमंडी नेताओं की पुरानी आदत रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा, सुनील जाखड़ (जो अब भाजपा में हैं) और अन्य नेताओं ने भी अपनी ही पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ इसी प्रकार की भाषा का प्रयोग किया था।

  • TAGS
  • [post_tags]