Chandigarh Crime News : 2.2 किलो हेरोइन, 10 किलो अफीम सहित नशा तस्कर काबू

0
247
Chandigarh Crime News : 2.2 किलो हेरोइन, 10 किलो अफीम सहित नशा तस्कर काबू
Chandigarh Crime News : 2.2 किलो हेरोइन, 10 किलो अफीम सहित नशा तस्कर काबू

दिनभर चला पंजाब पुलिस का छापेमारी अभियान, 263 जगह दी दबिश

Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब में नशा व नशा तस्करों के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान युद्ध नशों विरुद्ध लगातार जारी है। इस अभियान के तहत पंजाब पुलिस की टीमें विशेष रूप से रणनीति बनाकर हर रोज प्रदेश भर में छापेमारी अभियान चलाती हैं और इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनको सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है वहीं नशे की खेप भी बरामद की जा रही है।

इसी अभियान के तहत 290वें दिन, पंजाब पुलिस ने आज 263 स्थानों पर छापेमारी की। इसके परिणामस्वरूप पूरे राज्य में 76 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 57 एफआईआर दर्ज की गईं। इसके साथ ही, 290 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 40,410 हो गई है।

इतनी मात्रा में नशीले पदार्थ किए बरामद

छापेमारियों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 2.2 किलोग्राम हेरोइन, 10 किलोग्राम अफीम, 36 किलोग्राम भुक्की, 1,010 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 1,520 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति का भी गठन किया है।

100 से ज्यादा टीमों ने लिया अभियान में हिस्सा

60 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 800 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से ज्यादा पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 263 स्थानों पर छापेमारी की। इस दिनभर चले अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 264 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की। राज्य सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति-प्रवर्तन, डी-एडिक्शन और रोकथाम-लागू की है। नशा छुड़ाओके तहत पंजाब पुलिस ने आज 25 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए राजी किया है।

  • TAGS
  • [post_tags]