Canada Drug Bust: कनाडा में 950 करोड़ रुपये के ड्रग्स जब्त, पंजाबी मूल के 19 लोग गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़

0
198
Canada Ontario drug bust latest news, Punjabi origin suspects arrested in Canada drug case, Project Bay drug trafficking investigation, 1.7 tonnes narcotics seized in Ontario, Canada US border drug smuggling network, Ontario Police drug trafficking operation update, कनाडा ड्रग्स बरामदगी, ओंटारियो पुलिस कार्रवाई, कनाडा में पंजाबी मूल के ड्रग्स तस्कर, कनाडा में ड्रग तस्करी नेटवर्क का खुलासा
जम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 हजार से ज्यादा गिरफ्तार, 138 करोड़ की संपत्ति जब्त

Canada Drug Network Busted: दुनियाभर में ड्रग्स तस्करी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। समय-समय पर ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क का खुलासा होता रहता है। हाल ही में कनाडा के ओंटारियो प्रांत में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर कीमत के ड्रग्स जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से अधिकतर आरोपी पंजाबी मूल के बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई एक संगठित तस्करी नेटवर्क के खिलाफ की गई, जो कमर्शियल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर कनाडा-अमेरिका सीमा के जरिए ड्रग्स की तस्करी कर रहा था।

ओंटारियो प्रांतीय पुलिस (OPP) ने बताया कि यह अभियान ‘प्रोजेक्ट बे’ नाम की खुफिया जांच के आधार पर चलाया गया। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से एक बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान कुल 22 स्थानों पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अवैध सामान बरामद किया गया। बरामद सामग्री में 973 किलोग्राम कोकीन, 660 किलोग्राम मेथामफेटामाइन, 49 किलोग्राम अफीम, 230 ऑक्सीकोडोन गोलियां, 17 आग्नेयास्त्र, नकदी, आभूषण, मोबाइल फोन, लैपटॉप और एक वाहन भी बरामद किया गया है. पुलिस ने जब्त किए गए ड्रग्स की कुल कीमत लगभग 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर आंकी है। भारतीय रुपयों में यह कीमत करीब 950 करोड़ रुपये के आसपास है।

ट्रक चालकों पर तस्करी में शामिल होने का आरोप

ओंटारियो प्रांतीय पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए कई आरोपी ट्रक चालक हैं। जांच में सामने आया है कि कुछ ट्रक चालकों का इस्तेमाल वैध सामान की आड़ में ड्रग्स को सीमा पार पहुंचाने के लिए किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि तस्करी के लिए व्यावसायिक परिवहन मार्गों का इस्तेमाल किया गया, जिससे लंबे समय तक यह नेटवर्क सक्रिय रहा। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की जांच जनवरी 2025 में शुरू हुई थी। उस समय विंडसर पुलिस सेवा ने ड्रग्स की तस्करी से जुड़े एक मामले की जांच शुरू की थी। बाद में जांच का दायरा बढ़ाया गया और कई एजेंसियां इस अभियान में शामिल हुईं। पुलिस की लंबी जांच के बाद इस नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंच बनाई गई और बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई।

19 गिरफ्तार, दो आरोपी अभी फरार

पुलिस ने इस मामले में कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो संदिग्ध अभी फरार बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों में कई लोग पंजाबी मूल के हैं। गिरफ्तार लोगों में गगनदीप थिंदल (27), सिमरनजीत सिंह (32), कंवरपाल कुलार (32), जतिंदरपाल सिंह (39), जसविंदर सोही (55), तेजविंदर संधू (29), हरजविंदर संधू (33), हनिंदरपाल ग्रेवाल (34), तरमिंदर सिंह (19), अवतार सहोता (54), गुनदीप तारीवाल (32), महकप्रीत सिंह (24) और करणदीप सिंह (27) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच अभी जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  • TAGS
  • [post_tags]