Punjab Crime News : बठिंडा पुलिस ने टाली आतंकी वारदात

0
263
Punjab Crime News : बठिंडा पुलिस ने टाली आतंकी वारदात
Punjab Crime News : बठिंडा पुलिस ने टाली आतंकी वारदात

दो हैंड ग्रेनेड सहित दो संदिग्ध गिरफ्तार, सीमा पार से मंगवाए थे ग्रेनेड

Punjab Crime News (आज समाज) चंडीगढ़/बठिंडा: काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) बठिंडा ने दो आरोपियों को दो हैंड ग्रेनेडों सहित गिरफ्तार करके संभावित आतंकी हमले को टाल दिया है। यह जानकारी निदेशक जनरल आॅफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान बूटा सिंह उर्फ गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपू निवासी गिल्लवाली (फिरोजपुर) और हरमंदर सिंह उर्फ निक्का निवासी मोठांवाली (मोगा) के रूप में हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बरामद किए गए ग्रेनेड सीमा पार की अवैध सप्लाई-चेन का हिस्सा थे, जिसका उद्देश्य सीमावर्ती प्रदेश में शांति और सुरक्षा भंग करना था। डीजीपी ने कहा कि आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने और इस मॉड्यूल में शामिल अन्य सदस्यों की पहचान करने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

इस तरह मिली पुलिस को सूचना

आॅपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए सहायक इंस्पेक्टर जनरल आॅफ पुलिस (एआईजी) सीआई बठिंडा अवनीत कौर सिद्धू ने कहा कि पुलिस टीमों को विश्वसनीय स्रोतों से पुख्ता सूचना मिली थी कि आतंकी मॉड्यूल से जुड़े दो कार्यकतार्ओं ने हैंड ग्रेनेड प्राप्त किए हैं। इस पुख्ता सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सी.आई. बठिंडा की पुलिस टीम ने मोगा-फिरोजपुर रोड से दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए। एआईजी ने कहा कि काउंटर इंटेलिजेंस टीमों की सतर्क एवं सक्रिय कार्रवाई के कारण एक अप्रिय घटना को नाकाम कर दिया गया है।

अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान जारी

वहीं दूसरी तरफ पंजाब पुलिस का विशेष अभियान गैंगस्टरां ते वार भी लगातार जारी है। अभियान के 57वें दिन पुलिस टीमों ने 179 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से तीन हथियार बरामद किए, जिसके साथ अभियान की शुरूआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 15251 हो गई है। इसके अलावा 97 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है, जबकि 59 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 15 फरार अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया है।

  • TAGS
  • [post_tags]