Punjab Election Result : नगर निकाय चुनाव में आप का शानदार प्रदर्शन

0
161
Punjab Election Result : नगर निकाय चुनाव में आप का शानदार प्रदर्शन
Punjab Election Result : नगर निकाय चुनाव में आप का शानदार प्रदर्शन

कांग्रेस, शिअद और भाजपा से निकली काफी आगे, कांग्रेस को टक्कर दे रहे निर्दलीय, भाजपा अभी तक सबसे नीचे

Punjab Election Result (आज समाज), चंडीगढ़ : 26 मई को पंजाब में 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों के चुनावों के लिए हुई वोटिंग की आज गिनती हो रही है। गिनती सुबह आठ बजे से जारी है। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक प्रदेश में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी ने बाजी अपने नाम की है। अब तक आए नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे ज्यादा 600 से अधिक सीट जीत चुकी है।

जबकि अन्य पार्टियां आम आदमी पार्टी के आसपास भी दिखाई नहीं दे रही। ज्ञात रहे कि इन चुनाव को 2027 विधानसभा चुनाव का सेमिफाइनल कहा जा रहा था। एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में अपने काम को आधार बनाकर वोट मांगे थे तो वहीं कांग्रेस को उम्मीद थी कि लोकसभा चुनाव 2024 की तरह इस बार भी पार्टी को मजबूती हासिल होगी।

लेकिन अभी तक हुई गिनती के आधार पर कांग्रेस एक बार फिर कमजोर साबित हो रही है। वहीं कांग्रेस से ज्यादा जीत निर्दलीय प्रत्याशी ले हासिल कर चुके हैं। वहीं भाजपा को लग रहा था कि बंगाल विजय से पंजाब में उन्हें सकारात्मक रूझान हासिल होंगे। लेकिन जनता ने एक बार फिर से भाजपा को नकार दिया है और अभी तक आए परिणाम में भाजपा को सबसे कम सीट हासिल हुई हैं।

कपूरथला में कांगेस ने मारी बाजी

पूरे प्रदेश में हुए चुनाव में एक मात्र कपूरथला नगर निगम के परिणाम ही ऐसे आए हैं जहां पर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी से बेहतर प्रदर्शन किया है। के 50 वार्डों में से अब तक आए नतीजों में कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए 23 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं आम आदमी पार्टी को 9 सीटें मिली हैं। शिरोमणि अकाली दल (रअऊ) और बीजेपी को 2-2 सीटों पर जीत हासिल हुई है। इसके अलावा एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहा है। कपूरथला हलका कांग्रेस के विधायक राणा गुरजीत सिंह का है। 2022 में जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की हवा चल रही थी। उस समय भी वह बड़ी जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : हमने 21,000 क्यूसिक पानी प्रदेश के खेतों तक पहुंचाया : मान

  • TAGS
  • [post_tags]