Chandigarh Crime News : नशीले पदार्थों सहित 85 नशा तस्कर गिरफ्तार

0
349
Chandigarh Crime News : नशीले पदार्थों सहित 85 नशा तस्कर गिरफ्तार
Chandigarh Crime News : नशीले पदार्थों सहित 85 नशा तस्कर गिरफ्तार

पंजाब पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी, पकड़े गए नशा तस्करों से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त

Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब से नशा तस्करी और नशे को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए प्रदेश पुलिस का विशेष अभियान युद्ध नशे विरुद्ध लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपने अभियान के तहत छापेमार कार्रवाई को 382वें दिन भी जारी रखते हुए 85 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 255 ग्राम हेरोइन, 3 किलो अफीम, 680 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1400 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ केवल 382 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 54134 हो गई है। नशा छुड़ाऊ अभियान के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 56 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है।

अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर शुरू किए गए निर्णायक अभियान गैंगस्टरां ते वार के 57वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों द्वारा पहचान किए गए और मैप किए गए 541 स्थानों पर छापेमारी की। पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक लड़ाई है, जिसकी शुरूआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के पूर्ण समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाई कर रही हैं।

179 लोगों को किया गिरफ्तार

57वें दिन पुलिस टीमों ने 179 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से तीन हथियार बरामद किए, जिसके साथ अभियान की शुरूआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 15251 हो गई है। इसके अलावा 97 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है, जबकि 59 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 15 फरार अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के द्वारा गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं और अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के बारे में भी सूचना/जानकारी साझा की जा सकती है।

ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : बठिंडा पुलिस ने टाली आतंकी वारदात

  • TAGS
  • [post_tags]