Himachal weather update: हिमाचल में फिर बरसेंगे बदरा, IMD ने किया अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

0
124

Himachal weather news: हिमाचल प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के कई इलाकों में 28, 29 और 30 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है, जबकि 1 सितंबर को एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

बढ़ने वाला है अधिकतम तापमान

मौसम विभाग द्वारा 26 अगस्त को जारी बुलेटिन के अनुसार, अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है और इसके बाद 4-5 दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, 28 से 30 अगस्त के दौरान शिमला, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 30 अगस्त को कांगड़ा, मंडी और शिमला में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

24 घंटों में कई जगहों पर हुई बारिश

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ जगह भारी बारिश भी हुई। नैना देवी में 9 सेंटीमीटर, ओलिंडा में 7 सेंटीमीटर, कांगड़ा एयरो में 5 सेंटीमीटर और अंब तथा बंगला डैम में 4-4 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। मंडी, सोलन, शिमला और सिरमौर के कुछ स्थानों पर भी बारिश हुई।

  • TAGS
  • [post_tags]