Himachal Teacher Recruitment: हिमाचल में शिक्षक भर्ती में गजब हो गया, 114 पदों में खाली रह गए 46 पद

0
305
Himachal Teacher Recruitment, HPRCA Psychology Teacher Result, Psychology Teacher Vacancy, HPRCA Result 2026, Himachal Pradesh Jobs, Teacher Recruitment 2026, हिमाचल शिक्षक भर्ती, साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती, HPRCA रिजल्ट, शिक्षक पद खाली
हिमाचल प्रदेश शिक्षक भर्ती में 114 पदों के लिए भर्ती निकली थी, लेकिन सिर्फ 91 कैंडिडेट्स ने ही आवेदन किया था।

HPRCA Psychology Teacher Result 2026: हिमाचल प्रदेश में साइकोलॉजी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी बड़ी संख्या में पद खाली रह गए हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने स्कूल शिक्षा विभाग में साइकोलॉजी शिक्षक के 114 पदों के लिए आयोजित भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 68 उम्मीदवारों का अंतिम चयन हुआ, जबकि पात्र उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होने के कारण 46 पद खाली रह गए। आयोग के अनुसार 114 पदों के लिए कुल 91 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 77 उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल हुए। परीक्षा के बाद 74 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।

11 सितंबर को हुआ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

HPRCA के अनुसार कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा के बाद चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की गई। दस्तावेज सत्यापन 11 सितंबर 2026 को आयोजित हुआ, जिसके बाद 68 उम्मीदवार अंतिम रूप से चयनित किए गए। इससे पहले 14 अगस्त को परीक्षा आयोजित की गई थी और उसका परिणाम 29 अगस्त को जारी किया गया था। इस तरह भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने वाले 91 उम्मीदवारों में से 77 परीक्षा में शामिल हुए, 74 उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन तक पहुंचे और अंततः 68 उम्मीदवारों का चयन हुआ।

46 पदों पर नहीं मिले एलिजिबल कैंडिडेट

कुल 114 पदों में से 68 पद भरने के बाद 46 पद खाली रह गए। आयोग के अनुसार इन पदों के लिए आवश्यक पात्र उम्मीदवार उपलब्ध नहीं हो सके। खाली पद अलग-अलग आरक्षित और उप-श्रेणियों में हैं। सामान्य EWS वर्ग के 9 पद, सामान्य स्वतंत्रता सेनानी परिजन वर्ग का 1 पद, OBC के 10 पद, OBC BPL के 4 पद, SC कैटेगरी के 14 पद, SC BPL कैटेगरी के 4 पद, SC स्वतंत्रता सेनानी परिजन वर्ग का 1 पद, ST का 1 पद और ST BPL के 2 पद खाली रह गए। सबसे अधिक 14 पद SC वर्ग में खाली रहे, जबकि OBC वर्ग में 10 और सामान्य EWS वर्ग में 9 पद नहीं भरे जा सके।

  • TAGS
  • [post_tags]